Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: ढाई-ढाई साल के मुद्दे से सरकार को अस्थिर करने की कोशिश...

छत्तीसगढ़: ढाई-ढाई साल के मुद्दे से सरकार को अस्थिर करने की कोशिश : मुख्यमंत्री भूपेश​​​​​​​ बघेल…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बुधवार को दिल्ली से रायपुर पहुँचने पर मंत्री, विधायक और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वही पत्रकारों से बातचीत करते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी जिस दिन कहेंगे उस दिन कुर्सी त्याग देंगे। आलाकमान ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया है। सोनिया, राहुल ने मुझ जैसे किसान को जिम्मेदारी सौंपी है। यह सरकार किसानों, मजदूरों की और आदिवासियों की है, जो शानदार ढंग से काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस दौरान पुनिया, केसी वेणुगोपाल से मुलाकात हुई। राहुल गांधी के साथ विकास के मुद्दे पर चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ की स्थिति के बारे में उनको अवगत कराया। यह सरकार किसानों की है, आदिवासियों की है, छत्तीसगढ़ की जनता की है। बघेल ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था राष्ट्रीय नेता का जब तक आदेश है तब तक में इस पद पर हूं। जब वह कहेंगे तब में इस पद को त्याग दूंगा। जो ढाई साल का आलाप राग रहे हैं वह कभी इस पर सफल नहीं होंगे। ढाई-ढाई साल के मुद्दा से सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे कभी सफल नहीं होंगे।

बताते चलें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने दिल्ली गए थे। जहां राहुल गांधी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की करीबन तीन घंटे तक बैठक चली। दूसरे दिन आज भूपेश बघेल दिल्ली से वापस लौट आए हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts