Monday, February 23, 2026
Homeदेशअब ये सरकारी स्कीम कराएगी 2 लाख रूपए का फायदा, सिर्फ 1...

अब ये सरकारी स्कीम कराएगी 2 लाख रूपए का फायदा, सिर्फ 1 रुपए का करना होगा निवेश

केंद्र सरकार ने आम-जनता के फायदे के लिए कई महत्वकांशी व जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुवात की है. लेकिऩ अभी देश में लाखों लोग ऐसे हैं जिन्हें इन स्कीम के बारे पता ही नहीं है. आपको बता दें कि ऐसी ही एक सरकारी स्कीम (government scheme) की हम यहां बात कर रहे हैं. जिसमें हर महीने सिर्फ 1 रुपया जमा करके आपको 2 लाख के इंश्योरेंस (2 lakh insurance) का फायदा मिलता है. यही नहीं स्कीम से जुड़ने के बाद कई अन्य फायदे भी स्कीम के माध्यम से मिलते हैं. इस सरकारी स्कीम का नाम है प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY). इससे जुड़ने के बाद अगर आपका गंभीर एक्सीडेंट होता है या दुर्घटना में आपकी मृत्यू हो जाती है तो सरकारी स्कीम के तहत आपको 2 लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा.

ये है जरूरी जानकारी
आपको बता दें कि योजना से जुड़ने के बाद आपको सालाना महज 12 रुपए जमा करना होगा, योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की उम्र 18 से 70 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है. आपको बता दें कि इस योजना के तहत बीमाधारक की दुर्घटना में मौत हो जाने या फिर पूरी तरह विकलांग हो जाने पर 2 लाख रुपये दिए जाने का प्रावधान है. जबकि आंशिक तौर पर विकलांग होने पर 1 लाख रुपये की राशि मिलती है. आपको बता दें योजना का लाभ लेने के लिए आपको एक बचत खाते का विवरण देना होगा, इसके बाद हर माह 1 रुपए का प्रिमियम आपके खाते से कटता रहेगा.

क्या है पात्रता
आवेदनकर्ता को अपना आधार कार्ड बैंक से जोड़ना होगा. इसके बाद हर साल 1 जून से पहले एक फॉर्म भरकर बैंक में देना होगा. स्कीम में 1 जून से 31 मई तक एक साल का कवर होता है, जिसे हर साल बैंक के जरिए रिन्यू कराना होता है. अगर किसी का ज्वाइंट अकाउंट है तो इस स्थिति में सभी खाताधारक योजना में शामिल हो सकते हैं. इस योजना में केवल एक बैंक खाते के जरिए ही शामिल हुआ जा सकता है. योजना में रजिस्टर कराने के लिए अकाउंट होल्डर को अपने उस बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा में लॉगिन करना होगा जहां उसका बचत खाता है. यदि आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आज ही स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights