Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा अग्निपथ योजना के विरोध में मानव श्रृंखला बनाई,...

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा अग्निपथ योजना के विरोध में मानव श्रृंखला बनाई, दिया उग्र आंदोलन की चेतावनी…

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास और राष्ट्रीय महासचिव कोको पाढ़ी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी आशीष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की अग्नीपथ योजना का विरोध मानव श्रृंखला बनाकर शांति पूर्वक तरीके से तेलीबांधा मरीन ड्राइव में किया गया प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी आशीष मोनू अवस्थी ने बताया कि अग्निपथ योजना देश के युवाओं के साथ छलावा है और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है, सेना में युवा देश प्रेम और देश भक्ति की भावनाओं में जाते हैं इस तरह की योजना उन युवाओं के उम्मीदों पर घात है।

इस तरह की योजना ने युवाओं को झिंझोड़ कर रख दिया है जिससे देश का युवा उग्र कदम उठाने में विवश हो गया है, युवाओं के हित में केंद्र सरकार को यह योजना तुरंत वापस लेना चाहिए और इस अवसर पर
प्रदेश महासचिव प्रत्याशी कोमल अग्रवाल ने कहा कि अगर केंद्र सरकार इतने विरोध के बाद सजग नहीं होती है तो प्रदेश युवा कांग्रेस उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी और सड़क की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशरफ हुसैन, कोमल अग्रवाल, राज गायकवाड, विशाल राजानी, मोहम्मद सिद्दीक, भूपेंद्र तिवारी, शेख अरमान खान, शिवम तिवारी, राज तिवारी, अफजल, सनी राजपूत, संदीप नागर, राजा, अशोक सिंह चौहान, अजय सिंह, अभिनव ठाकुर, विजय बघेल, मुनेश, श्रेयांश, आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights