Thursday, March 19, 2026
Homeज्योतिष ज्ञानआज का राशिफल (22 अप्रैल 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन...

आज का राशिफल (22 अप्रैल 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

आज का राशिफल (22 अप्रैल 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

मेष :- व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार हेतु भागदौड़ और वसूली हेतु प्रवास से लाभ होने की संभावना रहेगी। गृहस्थ जीवन में आनंद अनुभव होगा।

वृष :- आज काम करने का उत्साह कम रहेगा। मौज-शौक तथा घूमने- फिरने के पीछे धन खर्च होगा। संतान के सम्बंध में चिंता रहेगी।

मिथुन :- धैर्य और होशियारी से काम लें। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है।

कर्क :- भावुकतावश किसी सम्बन्धी की बातें मन को अत्यधिक कष्ट पहुंचा सकती हैं। अपने अन्दर नए ऊर्जा की अनुभूति करेंगे, लेकिन बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने की चेष्ठा करें।

सिंह :- आत्मविश्वास बढ़ेगा। वैचारिक दृढ़ता से आपके कार्य सफल बनेंगे। अलंकार, वस्त्र, मौजशौक के साधन तथा मनोरंजन के पीछे आज पैसे खर्च करेंगे।

कन्या :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक होगा। गृहस्थजीवन में सुख- शांति रहेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ का मिलन यादगार रहेगा। प्रेम के सुखद क्षण का आनंद ले सकेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे।

तुला :- सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में लोगों की प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। कुटुंब और दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव करेंगे। वाहन सुख मिलेगा।

वृश्चिक :- पारिवारिक शांति का सुख मिलेगा तथा साथ ही आध्यात्मिक कार्यो मे रूची लेने की संम्भावना है। व्यापार के लिहाज से समय अच्छा है साथ ही जो भी सौदा आप हाथ में लेंगे वो आपके लिए लाभदायक होगा।

धनु :- आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे- लेकिन काम का बोझ आपमें खीज पैदा करेगा। दिन बहुत लाभदायक नहीं है- इसलिए अपनी जेब पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें।

मकर :- दोस्तों के साथ अधिक घनिष्ठता अनुभव करेंगे। मित्रों एवं स्वजनों के साथ लघु पर्यटन या प्रवास होगा। आर्थिक लाभ मिलेगा।

कुंभ :- आज आनंद और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। आज का दिन किसी नए काम को हाथ में लेने या नयी साझेदारी के लिए उपयुक्त नही है। आपके आज के फैसले गलत हो सकते हैं।

मीन :- शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण उत्साह में कमी आएगी। विद्यार्थियों के लिए सामान्य रूप से समय अच्छा है। नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए अनुकूल दिन नहीं है।

राशिफल – 22 अप्रैल 2018

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights