Tuesday, March 10, 2026
Homeदेशसांसद संजय राउत ईडी की हिरासत में, कहा- शिवसेना को कमजोर करने...

सांसद संजय राउत ईडी की हिरासत में, कहा- शिवसेना को कमजोर करने की साजिश, मैं झुकूंगा नहीं…

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिवसेना सांसद संजय राउत को हिरासत में लिया। इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संजय राउत की गिरफ्तारी की आशंका जाहिर की थी। ईडी ने Patra Chawl Land Scam में ED ने प्रिवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत केस दर्ज किया है।

ईडी की कस्टडी में मीडिया से बात करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, लोगों के खिलाफ झूठे आरोप और दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, यह सब शिवसेना और महाराष्ट्र को कमजोर करने के लिए किया जा रहा है। संजय राउत नहीं झुकेगा। पार्टी नहीं छोड़ूंगा।

हिरासत में संजय राउत

हिरासत की सूचना के बाद राउत के आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। ईडी अधिकारियों की गिरफ्त में संजय राउत को समर्थकों का अभिवादन करते देखा गया। राउत के हाथ में शिवसेना का भगवा झंडा देखा गया।

छापेमारी के बाद हिरासत

संजय राउत की हिरासत की सूचना के बाद राउत के आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। ईडी के अधिकारियों ने शिवसेना नेता संजय राउत को मुंबई में उनके आवासीय परिसरों पर छापेमारी करने के बाद हिरासत में लिया और अपने साथ ले गए। राउत के आवास के बाहर बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उद्धव ने जताई थी गिरफ्तारी की आशंका

इससे पहले पूर्व CM उद्धव ने पात्रा चॉल मामले में संजय राउत के घर पर ईडी अधिकारियों के छापेमारी के बाद कहा, यह साजिश बेशर्म है। आवाजों को दबाने की कोशिश हो रही है।

क्या है पात्रा चॉल घोटाला

बता दें कि पात्रा चॉल मुंबई के गोरेगांव में बनी है। जिस जमीन पर ये फ्लैट रिडेवलप होने थे, उसका एरिया 47 एकड़ था। Patra Chawl Land Scam मामले में ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत के भाडुंप स्थित घर पर छापेमारी की। ED ने प्रिवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत केस दर्ज किया है। 2018 में महाराष्ट्र हाउसिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) ने PMLA एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था।

मामला राकेश कुमार वधावन, सारंग कुमार वधावन और अन्य के खिलाफ दर्ज किया गया था। ईडी का कहना है कि गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन को पात्रा चॉल को पुनर्विकसित करने का काम मिला था। MHADA ने पात्रा चॉल में 672 किरायेदारों के घरों को पुनर्विकसित करने का ठेका सौंपा। गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन ने MHADA को गुमराह किया। बिना फ्लैट बनाए ही जमीन 9 अलग-अलग बिल्डरों को बेच दी। आशीष कंस्ट्रक्शन कंपनी को 901.79 करोड़ रुपये की मोटी आमदनी हुई।

संजय राउत की पत्नी का भी कनेक्शन !

गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (HDIL) की सिस्टर कंपनी है। राकेश वधावन, सारंग वधावन और प्रवीण राउत HDIL में डायरेक्टर थे। ईडी की जांच में सामने आया कि HDIL ने करीब 100 करोड़ रुपये प्रवीण राउत के खाते में जमा कराए थे। बाद में इस पैसे में से 2010 में प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी ने संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत के खाते में 83 लाख रुपये ट्रांसफर किए।

ईडी का आरोप है कि पैसों का ये लेन देन गैरकानूनी तरीके से हुआ। इसी से वर्षा राउत ने दादर में एक फ्लैट खरीदा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रवीण राउत और वधावन बंधुओं का नाम PMC बैंक घोटाले में भी आया था। प्रवीण राउत और संजय राउत कथित तौर पर दोस्त हैं। संजय राउत की पत्नी ने एक अन्य के साथ मिलकर अलीबाग में एक जमीन भी खरीदी। खबरों के मुताबिक अलीबाग की ये लैंड डील भी ED के रडार पर है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights