Sunday, March 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़'भूपेश सरकार से जनता छुटकारा पाना चाह रही', बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण...

‘भूपेश सरकार से जनता छुटकारा पाना चाह रही’, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बोले- छत्तीसगढ़ में खिलाएंगे कमल…

रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव ने भूपेश बघेल सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। आज प्रदेश की जनता इस सरकार से जल्दी से जल्दी छुटकारा पाना चाहती है। भाजपा का हर एक कार्यकर्ता जनता की आवाज बनेगा। जनता के लिए सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ेंगे। बेखौफ होकर लड़ेंगे और डटकर पूरा मुकाबला करेंगे। छत्तीसगढ़ में 2023 में कमल खिलाएंगे।

रायपुर के एकात्म परिसर में अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक ऐसा कार्यकर्ता जिसने बूथ पर काम किया। जिसने मतदाता पर्ची बांटी, जिसने दीवारों पर कमल का फूल बनाया, जिसने खंभे पर चढ़कर झंडा और बैनर बांधा, उस ऐसे कार्यकर्ता को प्रदेश भाजपा का दायित्व सौंपा है। मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करूंगा। शीर्ष नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरूंगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर बूथ तक भाजपा के निष्ठावान नेता और कार्यकर्ता हैं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय भी उपस्थित रहे।

भाजपा में निष्ठावान नेता और कार्यकर्ताओं की फौज

प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भाजपा में योग्य, जनाधान और निष्ठावान नेता और कार्यकर्ता की फौज है। सबको साथ लेकर, सबका सहयोग लेकर और सबका आशीर्वाद लेकर अटल बिहारी वाजपेयी के बनाए छत्तीसगढ़ में 2023 में कमल खिलाने पूरी ताकत से जुटेंगे। आज प्रदेशभर से कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे और उनका स्वागत किया, हौसला बढ़ाया, इसके लिए सभी का हृदय से आभार। अरुण साव ने कहा कि एक ही मूलमंत्र है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास…। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे और छत्तीसगढ़ को विकास की दिशा में आगे बढ़ाएंगे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights