Tuesday, March 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का स्वस्थ खराब, एयर एबुंलेस से मेदांता ले...

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का स्वस्थ खराब, एयर एबुंलेस से मेदांता ले जाने की तैयारी

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के स्वस्थ ज्यादा खराब होने से डॉक्टरों की टीम एयर एबुंलेस से मेदांता गुड़गांव अस्पताल ले जाने की तैयारी जोरो पर।
ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के स्वास्थ में खराबी आने के कारण विगत दिनों रायपुर के अस्पताल में भर्ती भर्ती कराया गया था जहाँ विशेष डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी। जेसीसी सुप्रीमो अजीत जोगी की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है जिसके बाद आज शाम उनके पल्स रेट में काफी गिरावट आने लगी बताते हैं कि जांच में यह बात सामने आई कि अजीत जोगी के फेफड़े में पानी भरने की वजह से उनकी स्थिति असामान्य हो गई। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया अजीत जोगी को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। उन्हें जल्द ही एयर एबुंलेस से मेदांता शिफ्ट किया जाएगा। सांस लेने में दिक्कत होने के बाद अजीत जोगी को राजधानी के रामकृष्ण अस्पताल में दाखिल कराया गया था। अस्पताल में चल रहे इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य भी हुई थी। पिछले दिनों मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना था। जेसीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गुड़गांव में मेदांता अस्पताल के निदेशक डाॅ. नरेश त्रेहान की निगरानी में उनका बेहतर इलाज किया जाएगा. फिलहाल इस वक्त राजधानी के रामकृष्ण केयर अस्पताल में अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी पुत्र अमित जोगी और बहू ऋचा जोगी मौजूद हैं अस्पताल के डाॅक्टर संदीप दवे और डाॅ.गिरीश अग्रवाल लगातार अजीत जोगी की सेहत पर नजर बनाए हुए है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights