Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइमरिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर की बहू ने दी जान: सुसाइड नोट में लिखा-...

रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर की बहू ने दी जान: सुसाइड नोट में लिखा- बेटी से कहना मां बहुत अच्छी थी, ससुर समेत चार गिरफ्तार…

बिलासपुर। मोपका के स्वर्णिम नगर में सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर की बहू ने अपनी शादी की चौथी सालगिरह की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। मायके वालों के बयान के बाद पुलिस ने पति, सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर ससुर और दो ननद को गिरफ्तार कर लिया है।

बैंक मैनेजर है पति: जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में रहने वाले शिक्षक राजकुमार जांगड़े ने अपनी बेटी युक्तिरानी की शादी 23 जनवरी 2023 को तिफरा यदुनंदननगर में रहने वाले रविकांत महिलांगे से की थी। रविकांत जयरामनगर स्थित केनरा बैंक में मैनेजर हैं। रविकांत बीते दिनों प्रशिक्षण के लिए भोपाल गए थे। ट्रेनिंग के बाद सोमवार की दोपहर वे घर लौटे। शाम को वे अपनी 15 महीने की बेटी को टीका लगवाने ले गए थे। घर लौटने पर बेटी के साथ खेल रहे थे। बेटी के सो जाने पर रात 10 बजे वे रसोई की ओर गए। वहां पर अपनी पत्नी को नहीं देखकर वे दूसरे कमरे में गए। कमरे का दरवाजा बंद था। आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर उन्होंने खिड़की से अंदर देखा। कमरे में उनकी पत्नी युक्तिरानी का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था।

महिला के भाइयों ने कर दी पिटाई: घटना की सूचना पर मायके वाले भी देर रात ही मोपका पहुंच गए। देर रात पहुंचे युक्ति के भाइयों ने रविकांत की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने रविकांत के पिता रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर जीआर महिलांगे, रविकांत और उसकी बहन को हिरासत में ले लिया। मायके वालों के बयान में सामने आया कि पति और ससुराल वाले युक्तिरानी को प्रताड़ित करते थे।

बेटी से कहना मां बहुत अच्छी थी: महिला ने सुसाइड नोट में अपनी दीदी को संबोधित करते हुए 15 महीने की बेटी का ध्यान रखने कहा है। इसके साथ ही उसने अपनी मां-पिता और भाइयों को अच्छे से रहने कहा है। उसने सबको सक्सेसफूल रहने की दुआ करने की बात भी लिखी है। साथ ही अपनी बेटी को यह भी बताने के लिए कहा है कि उसकी मम्मा बहुत अच्छी थी। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है।

फांसी लगाने से पहले मां से की थी बात: प्राथमिक पूछताछ में युक्तिरानी के पिता राजकुमार ने बताया कि ससुराल में उसके पति और नदद छोटी-छोटी बातों को लेकर प्रताड़ित करते थे। सोमवार की रात युक्तिरानी ने अपनी मां रंभा देवी को काल किया था। इस दौरान वह अपनी परेशानी बताते हुए और नहीं सहन नहीं होने की बात कही। बातचीत के दौरान मोबाइल पर उनके दामाद रविकांत के चिल्लाने का आवाज भी आ रहा था। इस बीच युक्तिरानी ने तलाक लेने की बात भी कही। एक मिनट की बातचीत के बाद उसने फिर काल करने की बात कहते हुए काल डिस्कनेक्ट कर दिया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights