Homeक्राइमबिलासपुर: युवक और युवती ने कर लिया शादी, दोनों के परिवार आपस...

बिलासपुर: युवक और युवती ने कर लिया शादी, दोनों के परिवार आपस में भिड़े, लाठी डंडे, टंगी का जमकर हुआ इस्तेमाल…

बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक और युवती ने प्रेम विवाह कर लिया। इसकी जानकारी होते ही युवती के परिवार वाले युवक के घर पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्ष के बीच मारपीट हुई। इसमें जमकर लाठी और टांगी का इस्तेमाल किया गया। मारपीट में दोनों पक्ष के लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना पर गांव में पुलिस बल तैनात की गई है। साथ ही आसपास के थानों से भी बल बुलाया गया है। पचपेड़ी में रहने वाले युवक का पास के गांव हेडसपुर में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते दिनों अपने घर से भाग गए। दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद युवक अपने जीजा के घर पचपेड़ी आ गया।

इसकी जानकारी होते ही युवती के परिवार वाले पचपेड़ी आ गए। दोनों पक्ष के बीच सुलह की बात चल रही थी। दोनों परिवार के बीच आपसी सहमति नहीं होने पर मामला बिगड़ गया। इसी दौरान दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट में लाठी और टांगी का भी इस्तेमाल किया गया।

इससे दोनों पक्ष के लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई है। दोनों पक्ष के लोगों को समझाइस दी गई है। वहीं, घायलों को अस्पताल भेजा गया। गांव में स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण आसपास के थानों से भी बल बुलाया गया है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें...👇

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts