Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: बलौदा बाजार-भाटापारा में भीषण सड़क हादसा, पिकअप वाहन की ट्रक से...

छत्तीसगढ़: बलौदा बाजार-भाटापारा में भीषण सड़क हादसा, पिकअप वाहन की ट्रक से टक्कर में 11 लोगों की मौत…

भाटापारा: बलौदाबाजार भाटापारा जिले के खमरिया गांव के पास गुरुवार देर रात पिकअप और ट्रक की भिड़ंत हो गई. जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई. 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. पिकअप में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे और पारिवारिक आयोजन में शामिल होने खिलोरा गांव से अर्जुनी गांव आए थे. हादसे की सूचना मिलने के बाद देर रात भाटापारा पुलिस मौके पर पहुंची. घटना में दबे हुए घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया. मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. भाटापारा एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल ने घटना की पुष्टि की है।

पिकअप और ट्रक की भीषण टक्कर: कार्यक्रम के बाद सभी लोग पिकअप में सवार होकर अर्जुनी से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान रात करीब 12 बजे खमरिया में DPWS स्कूल के पास पिकअप को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जिसमें 4 बच्चे भी शामिल है. 10 से ज्यादा घायल हो गए. जिन्हें जिला अस्पताल और दूसरे निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. 3 घायलों को रायपुर रेफर किया गया है.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts