Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइमशराब तस्करी कराने के मामले में फरार आरक्षक को एसपी ने किया...

शराब तस्करी कराने के मामले में फरार आरक्षक को एसपी ने किया निलंबित, जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश…

बिलासपुर। एक दिन पहले शराब तस्करी के मामले में नाम आने के बाद आरक्षक फरार हो गया है। इधर एसपी रजनेश सिंह ने इसे गंभीर मामला मानते हुए आरक्षक को निलंबित कर दिया है, साथ ही फरार आरक्षक को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

मोपका पुलिस चौकी को एक दिन पहले सूचना मिली थी कि कुछ लोग चिल्हाटी की ओर से कार में शराब लेकर आ रहे हैं। इस पर मोपका पुलिस की टीम ने चौक पर घेराबंदी कर कार सवार बलराम यादव (51) निवासी कंसा चौक टिकरापारा और नवीन बोले उर्फ भज्जी(34) निवासी दयालबंद गुरुनानक स्कूल के सामने को उतार लिया। कार की तलाशी में पांच बोरियों में 480 पाव देसी शराब मिली। इसे जब्त कर युवकों को थाने लाया गया। थाने में कड़ाई से पूछताछ में नवीन ने बताया कि वह सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक नीलकमल राजपूत के कहने पर शराब लेकर आ रहा था।

चौकी प्रभारी ने तत्काल इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। इधर शराब पकड़े जाने की भनक आरक्षक को भी लग गई। इस दौरान वह सकरी थाने में पेट्रोलिंग ड्यूटी पर था। मामले में जुर्म दर्ज होने की जानकारी लगते ही वह पेट्रोलिंग वाहन छोड़कर भाग निकला। इधर मोपका पुलिस ने कार और शराब जब्त कर युवकों को न्यायालय में पेश किया। जवानों ने आरक्षक के फरार होने की जानकारी एसपी रजनेश सिंह को दी। एसपी ने शराब तस्करी में शामिल आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights