Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइमदिन दहाड़े नक़ली पिस्टल अड़ाकर महिला से लूट करने वाले तीन आरोपी...

दिन दहाड़े नक़ली पिस्टल अड़ाकर महिला से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार: मोटर साइकिल, मंगलसूत्र, अंगूठी और नकली बंदूक जब्त…

बिलासपुर। शहर के सरकंड़ा थाना क्षेत्र में दिन दहाडे नकली बन्दूक अड़ाकर घर घुसकर लूट की वारदात सामने आई थी, जिसमें पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है और घटना के 24 घण्टे के भीतर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई संपत्ति को बरामद कर लिया गया है।

ग़ौरतलब है कि शालिनी देवांगन पति सुभम देवांगन निवासी भूमि विहार ग्राम बिजौर में शुक्रवार को तीन अज्ञात व्यक्ति दोपहर करीब 2 बजे उनके घर में घूसकर उनको पिस्तौल अड़ाकर उनसे 2 मंगल सूत्र एवं अंगूठी करीब 18 ग्राम किमती 70000- रू. लूट कर मौके से फरार हो गये थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुये घटना के संबंध मे तत्काल पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया, जो स्वयं तत्काल थाना सरकण्डा पुलेस की टीम ‘के साथ घटना स्थल पर पहुचकर घटना स्थल निरीक्षण कर क्षेत्र के सीसीटीव्ही फूटेज खंगालने व गुण्डा व निगरानी बदमाशों को तस्दीक करने निर्देशित किये। पुलिस अधीक्षक से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

अति. पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप व सीएसपी सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में सरकण्डा पुलिस के द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर अज्ञात आरोपियों के भागने के संभावित रूट पर लगभग 100 सीसीटीव्ही कैमरों का निरीक्षण किया गया एवं क्षेत्र के गुण्डा व निगरानी बदमाशों को तस्दीक करने पर सरकण्डा पुलिस टीम को 10.08.2024 को घटना के संबंध में आवश्यक व अहम सुराग मिला।

जिसके आधार पर संदेही आदतन बदमाश बाबू ईरानी एवं उसके साथी सुभाष निषाद व शिवराम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किये एवं लूटी गई संपत्ति आपस में बांट लेना बताये। जिनके कथन के आधार पर लूट हुआ शत प्रतिशत माल 2 सोने का लॉकेट 10 नग सोने का गेहूं दाना एवं 8 नग सोने का मोतीदाना एवं 1 नग अंगूठी पृथक-पृथक बरामद किया गया तथा आरोपियों द्वारा घटना कारित करने में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 10 BC 8709 एवं प्लास्टिक का नकली पिस्टल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक & बिलासपुर द्वारा सरकण्डा पुलिस टीम की उक्त सफलता व व्यवसायिक दक्षता पर सराहना की गई है। उक्त सम्पर्ण कार्यवाही में निरी. तोप सिंह नवरंग, उप निरी. कृष्णा साहू, सउनि देवन्र तिवारी, सउनि दिनेश तिवारी, प्र.आर. प्रमोद सिंह, आर. राकेश यादव, आर. विकास यादव, आर. विवेक राय, आर. संजीव जांगड़े, आर. इमरान अली, आर. मणीशंकर मिश्रा की अहम भूमिका रही।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights