क्राइम

रिटायर्ड शिक्षक को अधिक लाभ दिलाने के नाम पर 80 लाख रुपए की ठगी, दो अंतर्राज्यीय शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Police have arrested two inter-state vicious criminals for duping Rs 80 lakh for giving more benefits to retired teachers.

* आरोपियों के द्वारा मैक्स लाईफ इंश्योंरेस कंपनी का अधिकारी बनकर इंश्योरेंस में लाभ दिलाने के नाम पर कॉल कर करते थे ऑनलाईन ठगी

* फर्जी सिम कार्ड व फर्जी बैंक खातों का आरोपी धोखाधडी करने में करते थे उपयोग

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र मंगल रिटायर्ड शिक्षक विरेन्द्र कुमार देवांगन, थाना सिविल लाईन को मैक्स लाईफ इन्शुरेस कम्पनी में जमा पैसे में ब्याज मिलने एवं पैसे वापसी कराने के नाम पर के अजय अग्रवाल मैक्स लाईफ इंशुरेन्स कम्पनी सी.ई.ओ, मैनेजर विष्णु प्रभाकर हैदराबाद, अनुराग श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा, वेद प्रकाश अरोरा सी.ए. मोहन मटनागर, राहुल बसाल, गोपाल शर्मा फाईनेस आफ मिनिस्ट्रिी बाम्बे आदि कथित नामों से कॉल कर अलग-अलग तिथियों में कुल 79,85,912/रुपये की राशि का वित्तीय धोखाधड़ी किये जाने के संबंध में आवेदक के लिखित आवेदन पत्र पेश करने पर रेंज के सायबर थाना में अपराध क्रमांक 06/2024 धारा 420, 34 भा.द.वि. एवं 66(डी) आई.टी एक्ट में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान प्रार्थी के साथ धोखाधडी करने वाले व्यक्तियों के संबंध में सायबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल अद्यतन रिपोर्ट, ठगी की रकम प्राप्त करने में उपयोग किये बैंक खातों को चिन्हांकित कर बैंक खाता धारकों की जानकारी, ऑनलाईन ट्रांजेक्शन तथा घटना से संबधित तकनीकी जानकारी प्राप्त किया गया, प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी बिहार के जमुई जिला अंतर्गत ग्राम अभयपुर, जमुई के निवासी होने की जानकारी प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार विशेष टीम उप निरीक्षक अजय वारे के नेतृत्व में बिहार जिला जमुई रवाना की गई।

टीम द्वारा जिला जमुई के क्षेत्रांतर्गत लगातार तीन दिनों तक आरोपियों के संबंध में पतासाजी कर गणेश मण्डल, चिन्टू यादव निवासी जमुई (बिहार) को ऑनलाईन ठगी का काम करने में संलिप्त होने की पुष्टी होने पर। स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनो आरोपियों को तलब कर पुछताछ किया गया, जो लोगो को अपने अन्य साथियों के द्वारा लाईफ इंश्योंरेंस में जमा राशि पर अधिक लाभ दिलाने तथा अन्य प्रकार से लालच देकर अपने झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करने में फर्जी सीम व बैंक खाता उपलब्ध कराकर ठगी की रकम आहरण करने का जुर्म करना स्वीकार किया गया।

आरोपियो द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि इनके द्वारा फर्जी बैंक खाता खुलवाकर उसमें एटीएम कार्ड इशु कराकर विभिन्न लोगो के नाम से फर्जी सीम कार्ड खरीदकर ठगी की रकम को इन बैंक खाताओं में जमा करवाया जाता था, तथा फर्जी सीम व एटीएम के माध्यम से ठगी की रकम का आहरण किया जाता था। प्रकरण में आरोपियों का पुलिस रिमाण्ड लेकर घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों तथा ठगी की गई रकम के संबंध में पूछताछ किया जा रहा है।

उपरोक्त कार्यवाही में अनुज कुमार अति. पुलिस अधीक्षक, निमितेश सिंह नपुअ. चकरभाठा के मार्गदर्शन तथा प्रभारी रेंज सायबर थाना बिलासपुर निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक अजय वारे, सहायक उप निरीक्षक सुरेश पाठक, प्रधान आरक्षक विक्कू सिंह, आरक्षक विजेन्द्र मरकाम, चिरंजीव कुमार का विशेष योगदान रहा

error: Content is protected !!
Latest