Tuesday, March 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच में कई दवा अमानक

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच में कई दवा अमानक

ताज़ाख़बर36गढ़:- रायपुर और बालौद से लिए गए अस्थमा और एंटी एलर्जी दवा के सैंपल की जांच में दवाओं को तय मानकों पर सही नहीं पाया गया है.  ड्रग इंस्पेक्टरों ने बाजार से दवा के सैंपल लिए थे. दवा के सैंपल को जांच के लिए सरकारी लैब में भेजा गया था. जांच में दवा के अमानक होने की पुष्टि हुई है. दवाओं के सैंपल चार दिन पहले लिए गए थे.

कार्रवाई खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के द्वारा की गई है. विभाग की जांच में ये सामने आया है कि दवा कंपनियों ने सप्लाई करते हुए कई नियमों कि अनदेखी की है. नियम की अवहेलना करते हुए पाए जाने के बाद विभाग ने दवा कंपनियों को नोटिस भेजकर जवाब तलब करने को कहा  है.

दवाओं का स्तर निम्न पाए जाने  के बाद से बिलासपुर में भी दवाओं की जांच की जा रही है. फिलहाल रायपुर और बालौद से ही सैंपल लिए गए हैं. ड्रग विभाग द्वारा 2016-17 में भी राज्य में  विभिन्न स्थानों से कुछ दवाओं के सैंपल लिए थे. उस समय भी जांच में 11 दवाओं के सैंपल में दवाएं अमानक पायी गई थी. इन दवाओं में जिंक और कैल्शियम के साथ ही डायक्लोफेनिक, सिट्राजिन, की टेबलेट के सैंपल भी लिए गए थे.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights