Homeक्राइमबिलासपुर: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह पर पुलिस का करारा प्रहार: 48 घंटे में चोरी...

बिलासपुर: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह पर पुलिस का करारा प्रहार: 48 घंटे में चोरी का पर्दाफाश” 14 लाख का सोना, 3 किलो चांदी और कार बरामद…

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वेलरी दुकानों में की गई कई बड़ी चोरियों का खुलासा किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें सायबर सेल (ए.सी.सी.यू.) और सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दिनांक 28 अप्रैल 2025 को हिम्मत लाल ज्वेलर्स, गोलबाजार बिलासपुर में दो महिलाओं ने नकली सोने को असली बताकर 42.3 ग्राम असली सोना और ₹13,572 नगद की ठगी की। इस वारदात के तुरंत बाद सायबर सेल व पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की पहचान की।

गिरोह की गिरफ्तारी:

पुलिस ने टेक्निकल इनपुट और सटीक सूचना के आधार पर 48 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया — जिनमें 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। गिरफ्तारी राजनांदगांव होते हुए महाराष्ट्र के भंडारा जिले में की गई, जहां सकोली पुलिस की मदद ली गई।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. प्रदीप सोनी (21) – सुल्तानपुर, इलाहाबाद
  2. मालती सोनी (52) – नैनी, इलाहाबाद
  3. पूनम सोनी (36) – इलाहाबाद
  4. राहुल सोनी उर्फ मनीष (22) – शांति पुरम, इलाहाबाद
  5. श्याम सोनी (35) – इलाहाबाद

बरामद सामग्री:

  • 140 ग्राम सोने के जेवर (कीमत: ₹14 लाख)
  • 3 किलोग्राम चांदी के जेवर
  • ₹94,000 नगद
  • चोरी में प्रयुक्त मारुति बलेनो कार (कीमत: ₹6 लाख)
    कुल बरामद संपत्ति: ₹22 लाख से अधिक

अन्य खुलासे:

पूछताछ में आरोपियों ने रायपुर के माँ बंजारी ज्वेलर्स (उरला) और राजनांदगांव के लक्ष्मी ज्वेलर्स में भी चोरी करना स्वीकार किया है। इन घटनाओं के तहत संबंधित थानों में मामले दर्ज किए गए हैं:

  1. थाना उरला (रायपुर) – अपराध क्रमांक 80/2025
  2. थाना सिटी कोतवाली (राजनांदगांव) – अपराध क्रमांक 202/2025

पुलिस की सराहना:

इस कार्रवाई में विशेष योगदान देने वाले अधिकारियों व कर्मियों — निरी. अजहरउद्दीन, निरी. विवेक पाण्डेय, निरी. राजेश मिश्रा सहित पूरी टीम — को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। पुलिस की सतर्कता और टेक्नोलॉजी के समुचित उपयोग से यह सफलता संभव हो सकी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts