Homeआस्थाजूना बिलासपुर मस्जिद में निर्वाचन का शंखनाद:  मुतवल्ली पद के लिए 30...

जूना बिलासपुर मस्जिद में निर्वाचन का शंखनाद:  मुतवल्ली पद के लिए 30 मई को होगा मतदान, एसडीएम ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम…

बिलासपुर, 2 मई 2025 — जूना बिलासपुर मस्जिद में मुतवल्ली पद के लिए चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत हो गई है। बिलासपुर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) द्वारा विस्तृत चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसमें मतदाता सूची के प्रकाशन से लेकर परिणाम घोषित किए जाने तक की सारी जानकारी दी गई है।

एसडीएम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल 2025 को मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई थी। इसके बाद 1 मई से 7 मई तक इस सूची पर दावा और आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया चलेगी। 8 मई को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी, जिसके साथ ही चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा भी की जाएगी।

चरणबद्ध चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • नामांकन पत्र जमा करने की तिथि: 9 मई से 13 मई तक, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
  • नामांकन पत्रों की जांच: 14 मई, सुबह 10 बजे से
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 15 मई, दोपहर 3 बजे तक
  • उम्मीदवारों की अंतिम सूची व चुनाव चिन्ह जारी: 15 मई को
  • चुनाव प्रचार की अंतिम समयसीमा: 29 मई, शाम 5 बजे तक
  • मतदान तिथि: 30 मई 2025, सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक
  • मतगणना व परिणाम घोषणा: 30 मई को शाम 5 बजे से

मतदान का आयोजन मस्जिद परिसर, जूना बिलासपुर में किया जाएगा। मतदान के ठीक बाद मतगणना की जाएगी और उसी दिन नव-निर्वाचित मुतवल्ली के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

एसडीएम कार्यालय ने सभी संबंधित मतदाताओं और संभावित उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा निर्वाचन की गरिमा बनाए रखें।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts