Homeस्वास्थ्यदिल का दौरा पड़ने से वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक का निधन

दिल का दौरा पड़ने से वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक का निधन

ताज़ाख़बर36गढ़:- वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कल्पेश याग्निक नहीं रहे। गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे दफ्तर में काम के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। तत्काल उन्हें बॉम्बे अस्पताल ले जाया गया। करीब साढ़े तीन घंटे तक उनका इलाज चला, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक इलाज के दौरान ही उन्हें दिल का दूसरा दौरा पड़ा।

रात करीब 2 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कल्पेश याग्निक लंबे समय से एक हिंदी दैनिक अखबार के समूह संपादक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 11 बजे इंदौर के साकेत नगर स्थित उनके निवास से तिलक नगर मुक्तिधाम जाएगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts