Thursday, April 30, 2026
Homeस्वास्थ्यदिनचर्या में शामिल करे ये दो काम , नहीं जाना पड़ेगा डॉक्टर...

दिनचर्या में शामिल करे ये दो काम , नहीं जाना पड़ेगा डॉक्टर के पास

(ताज़ाख़बर36गढ़) हमारा शरीर कितना फिट रहेगा और हम बिमारियों से कितना दूर रहेगे यह इस बात पे निर्भर करता है की हमारी दिनचर्या यानी की डेली रूटीन क्या है और हम उसमे क्या क्या करते है| अगर देख जाय तो हम हमारे रोज की दिनचर्या में सारे काम करते है और उन चीजो को भूल जाते है जो की हमे स्वस्थ और फिट रखती है| तो आइये आपको बताते है दो ऐसे कामो के बारे जो आपको अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करना चाहिए जिससे आप हमेशा फिट रहेगे|

  • सुबह का नाश्ता

कहा जाता है की सुबह का नाश्ता आपके शरीर के लिए अमृत के समान होता है और आप भले ही दिन भर कुछ ना खाएं लेकिन लेकिन सुबह का नाश्ता जरूर करे| ब्रेकफास्ट लाइक अ किंग वाली कहावत एकदम सही है की आपको सुबह भरपेट नाश्ता करना चाहिए| सुबह नाश्ता करने से आपके शरीर को सभी पोषक तत्व मिल जाते है जो की पूरा दिन आपको ऊर्जा देते है| रात का खाना खाने के बाद अगर आप सीधे दोपहर का भोजन करते है तो आपके शरीर में रसायन बनता है जो की आहार नली को नुकसान पहुचाता है इसीलिए सुबह का नाश्ता करना आवश्यक है| अगर आपने सुबह बढ़िया और हेल्दी नाश्ता किया है तो आप चाहे दिनभर कुछ ना खाएं तो आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी और आप काम करते रहेगे| सुबह का नाश्ता करने से आप डाइबिटीज , हार्ट स्ट्रोक , वजन बढ़ना, कमजोरी, आदि जैसे रोगों से बचे रहते है| इसीलिए आप सुबह का नाश्ता जरूर करे जिससे आपको कभी डॉक्टर के पास नहीं जाना पडेगा| सुबह का आपका नाश्ता हेल्दी होना चाहिए जिसमे पर्याप्त मात्रा में फाइबर और प्रोटीन हो जो की आपको पूरा दिन ऊर्जा दे सके|

  • रात के समय दूध

दूसरा और सबसे जरूरी काम है रात को सोने से पहले दूध पीना लेकिन जैसे जल्दी जल्दी में हम नाश्ता करना भूल जाते है उसी तरह सोने के बाद नींद आने से हम दूध पीने को भी महत्व नहीं देते| रात के समय दूध पीने से आपको नींद अच्छी आती है और आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन मिलता है जिससे की जब बॉडी रात के समय रिकवर करती है तो यह काम अच्छे से होता है| इसके आलावा रात के समय दूध पीने से आपका पाचन भी सही होता है और आपको पेट सम्बंधित कोई भी समस्या नहीं होती| रात को दूध पीने से पुरुषो में फर्टिलिटी बढ़ती है इसीलिए जिन पुरुषो को यौन सम्बंधित समस्या है उन्हें इसका सेवन जरूर करना चहिये| इसके अलावा रात का दूध हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और हमें कई सारी बिमारियों से बचाता है| आप रात को सोने से एक घंटे पहले हल्का गुनगुना दूध पियें जिससे आपकी कई सारी बीमारियाँ स्वतः ही खत्म हो जाएगी |

इन दो आदतों को अपनाएं और हमेशा फिट रहे |

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights