Advertisement
दुनियाराजनीति

यूएसए: 3 दिन बाद बाइडेन अमरीका के 146वें राष्ट्रपति बनेंगे, लेकिन व्हाइट हाउस की सत्ता को असल में चलाएंगे ये 20 इंडो-अमरीकी…

अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन 20 जनवरी को अमरीका के 146वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। इसी दिन कमला हैरिस शपथ ग्रहण करके देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालेंगी। हैरिस अमेरिका में भारतीय मूल की पहली उपराष्ट्रपति होंगी। वह यह कार्यभार संभालने वाली पहली अफ्रीकी-अमेरिकी भी होंगी। इसी बीच जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस की अपनी टीम की घोषणा की है। वो टीम जो यूएसए की सत्ता संभालने में उनकी मदद करेगी। इस टीम में भारतीय अमरीकियों में सबसे ज्यादा महिलाओं को उनकी टीम में शामिल किया गया है।

बाइडेन ने अपने प्रशासन में अहम पदों पर 13 महिलाओं समेत कम से कम 20 भारतीय-अमेरिकियों को नामित किया है। इन 20 भारतीय-अमेरिकियों में से कम से कम 17 लोग शक्तिशाली व्हाइट हाउस में अहम पद संभालेंगे। अमेरिका की कुल आबादी का एक प्रतिशत भारतीय-अमेरिकी हैं और इस छोटे समुदाय से किसी प्रशासन में पहली बार इतनी अधिक संख्या में लोगों को नियुक्त किया जाएगा।

यह पहली बार है, जब शपथ ग्रहण समारोह से पहले किसी राष्ट्रपति के प्रशासन में इतनी अधिक संख्या में भारतीय-अमेरिकियों को नामित किया गया है।

जो बाइडेन की टीम में रहकर व्हाइट हाउस की सत्ता संभालने वाले इंडो-अमरीकियों की लिस्ट

1. नीरा टंडन – बाइडेन प्रशासन में व्हाइट हाउस कार्यालय के प्रबंधन एवं बजट के निदेशक

2. डॉ. विवेक मूर्ति – अमेरिकी सर्जन जनरल के तौर पर डॉ. मूर्ति को नामित किया गया

3. वनीता गुप्ता – विधि मंत्रालय की एसोसिएट अटॉर्नी जनरल

4. उजरा जेया – विदेश सेवा की पूर्व अधिकारी को असैन्य सुरक्षा, लोकतंत्र एवं मानवाधिकार के लिए अवर विदेश मंत्री

5. माला अडिगा – भावी प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडेन की नीति निदेशक

6. गरिमा वर्मा – प्रथम महिला के कार्यालय की डिजिटल निदेशक नियुक्त

7. सबरीना सिंह – उनकी उप प्रेस मंत्री नियुक्त

8. आयशा शाह – व्हाइट हाउस कार्यालय की डिजिटल रणनीति की ‘पार्टनरशिप मैनेजर

9. समीरा फाजली – व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रीय आर्थिक परिषद् की उप निदेशक

10. भारत राममूर्ति – व्हाइट हाउस राष्ट्रीय आर्थिक परिषद्, उपनिदेशक

11. गौतम राघवन – व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति कार्मिक कार्यालय में उप निदेशक

12. विनय रेड्डी – बाइडेन का भाषण निदेशक

13. वेदांत पटेल – सहायक प्रेस मंत्री

14. तरुण छाबड़ा – प्रौद्योगिकी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा का वरिष्ठ निदेशक,

15. सुमोना गुहा – दक्षिण एशिया के लिए वरिष्ठ निदेशक

16. शांति कलाथिल – लोकतंत्र एवं मानवाधिकार समन्यवय

17. सोनिया अग्रवाल – व्हाइट हाउस में घरेलू पर्यावरण नीति कार्यालय में पर्यावरणीय नीति एवं नवोन्मेष की वरिष्ठ सलाहकार

18. विदुर शर्मा – व्हाइट हाउस कोविड-19 कार्रवाई दल में जांच के लिए नीति सलाहकार

19. नेहा गुप्ता – एसोसिएट काउन्सल

20. रीमा शाह – डिप्टी एसोसिएट काउन्सल

error: Content is protected !!