Homeछत्तीसगढ़बिलासपुर: शहर में पांव पसार चुका है हुक्का बार का अवैध धंधा…...

बिलासपुर: शहर में पांव पसार चुका है हुक्का बार का अवैध धंधा… रेस्टोरेंट के नाम पर परोसे जा रहे हैं धुएं, शराब और अफीम… शिकायत करने पर पुलिस का ये होता है जवाब…


बिलासपुर/ शहर में खुलेआम अवैध रूप से हुक्का बार संचालित हो रहे हैं। शिकायत करने पर पुलिस यह कहकर पल्ला झाड़ लेती है कि इन पर कार्रवाई करने का अधिकार आबकारी विभाग के पास है। आबकारी विभाग कहता है कि इस मामले में खाद्य विभाग कार्रवाई कर सकता है। ऐसे में आखिर शिकायतकर्ता जाएं तो जाएं कहां।

बिलासपुर शहर में कुछ सालों से हुक्का बार का धंधा दिन दोगुनी और रात चौगुनी फल फूल रहा है। शहर के कई नामी होटलों में बकायदा लाइसेंस के साथ हुक्का बार चलाए जा रहे हैं, कई जगहों पर बिना लाइसेंस के हुक्का बार संचालित किए जा रहे हैं। ताजा मामला व्यापार विहार स्थित एक कांपलेक्स में संचालित रेस्टारेंट का सामने आया है। शिकायत के अनुसार रेस्टोरेंट के नाम पर अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा है। ताज्जुब की बात यह है कि इस हुक्का बार का संचालन एक महिला कर रही है। एसपी को की गई शिकायत के अनुसार हुक्का बार में अफीम, चरस के साथ ही शराब भी परोसी जा रही है। रात दो बजे तक शटर गिराकर बेसमेंट से नशेड़ियों का आना-जाना लगा रहता है। शहर में एक यही हुक्का बार नहीं है। ऐसे कई हुक्का बार है, जहां देर रात नशेड़ियों को सेवा दी जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिकायत को ले ली, पर यह कहकर शिकायतकर्ता को चलता कर दिया कि इस अवैध धंधे पर लगाम लगाने का अधिकार आबकारी विभाग के पास है। शिकायतकर्ता जब आबकारी विभाग पहुंचा तो उसे वहां से खाद्य विभाग का रास्ता दिखा दिया गया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts