Saturday, March 14, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्‍तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 11 जिलों के कलेक्टर बदले...फरिहा आलम सीएमओ...

छत्‍तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 11 जिलों के कलेक्टर बदले…फरिहा आलम सीएमओ जिपं से संभागीय आयुक्त कार्यालय बिलासपुर…

रायपुर/ छत्‍तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के तहत 11 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं वहीं सरकार ने सोमवार की शाम राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अफसरों का तबादला कर दिया है। इनमें रायपुर के अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर भी शामिल है। इस तबादला आदेश से राज्य के तीन जिला पंचायत के सीएमओ व एक नगर निगम के आयुक्त भी प्रभावित हुए हैं। जनपद पंचायत डोंगरगांव के सीएमओ चेतन बोरघरिया को मुख्यमंत्री सचिवालय में ओएसडी बनाया गया है।

जारी तबादल आदेश के अनुसार डॉ. फरिहा आलम सीएमओ जिपं बिलासपुर से उपायुक्त (राजस्व) संभागीय आयुक्त कार्यालय बिलासपुर, लीना कमलेश मंडावी उप सचिव गृह विभाग से सीएमओ जिपं सूरजपुर, आशुतोष पांडेय उप सचिव मंत्रालय से अपर कलेक्टर रायपुर, तनुजा सलाम अपर कलेक्टर बालोद से सीएमओ जिपं राजनांदगांव, गजेंद्र सिंह ठाकुर सीएमओ जिपं सुकमा से सीएमओ जिपं दुर्ग, प्रकाश कुमार सर्वे अपर कलेक्टर बस्तर से सीएमओ जिपं बेमेतरा, रेणुका श्रीवास्तव अपर कलेक्टर रायपुर से अपर कलेक्टर जशपुर, अश्वनी देवांगन आयुक्त नगर निगम राजनांदगांव से अपर कलेक्टर रायपुर, आरपी गुप्ता संयुक्त कलेक्टर कोरबा से संयुक्त कलेक्टर राजनांदगांव पदस्थ किया गया है।

इसी तरह चंद्रकांत कोशिक डिप्टी कलेक्टर बस्तर से आयुक्त नगर निगम राजनांदगांव, संदीप अग्रवाल डिप्टी कलेक्टर रायपुर से डिप्टी कलेक्टर सरगुजा, चेतन बोरघरिया सीएमओ जनपद पंचायत डोंगरगांव ओएसडी सीएम सचिवालय, अस्र्ण खलखो डिप्टी कलेक्टर जांजगीर-चांपा से डिप्टी कलेक्टर कोरबा बनाया गया है।

11 जिलों के कलेक्टर बदले देखें लिस्ट…

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights