Tuesday, April 21, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: नागरिकों को मूलभूत सुविधा और सहुलियतें दिलाने में नगरीय निकायों की...

छत्तीसगढ़: नागरिकों को मूलभूत सुविधा और सहुलियतें दिलाने में नगरीय निकायों की महत्वपूर्ण भूमिका: शिव डहरिया…

रायपुर/ नगरीय प्रशासन एवं विकास और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही नगरीय क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न सहुलियतें प्रदान करने में नगरीय निकायों की महत्वपूर्ण भूमिका है। डहरिया ने नगरीय निकाय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मौसम की कठिनाईयों की परवाह नहीं करते हुए इन संस्थाओं के कर्मचारी जनता की सेवा में लगे रहते हैं।

डहरिया आज सुभाष स्टेडियम परिसर में आयोजित नगर पालिक निगम अधिकारी-कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. डहरिया ने कहा कि निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों की समस्याओं का निराकरण हमारी जिम्मेदारी है। निगम को मजबूत बनाएंगे तो निश्चित ही कर्मचारी भी मजबूत होगा। उन्होंने संघ के सभी मांगों को सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कर्मचारियों की मांग पर ‘निष्ठा एप्प’ व्यवस्था को सरलीकरण करने पर सहमती जताई। डॉ. डहरिया ने बताया कि राज्य सरकार निकाय के कर्मचारियों के 6वें और 7वें वेतनमान के एरियस भुगतान के लिए भी पहल शुरू कर दी है। 

सम्मान समारोह में रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि वर्तमान में नगरीय प्रशासन विभाग में अच्छा वातावरण बना है। विसंगति का जो वातावरण था, उन्हें जल्द दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जनहित की सेवा में सुबह से शाम तक कार्य करने वाले कर्मचारियों का भविष्य भी जल्द सुनहरा होगा। रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस मौके पर पार्षदगण, संघ के अध्यक्ष सहित प्रदेशभर के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights