Wednesday, April 29, 2026
Homeअन्यओडिशा में फानी ने मचाई भारी तबाही हवे में उड़ी बस, जमीन...

ओडिशा में फानी ने मचाई भारी तबाही हवे में उड़ी बस, जमीन पर गिरी मोबाइल टावर …देखें वीडियो

245 किलोमीटर की रफ्तार से कहर बरपा रहा फानी तूफान अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक फानी तूफान की गति अब घटकर 160 किमी रह गई है।

इस तूफान में अब तक तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। आपको बता दें कि फानी तूफान को लेकर प्रशासन पहले से ही हाई अलर्ट पर था।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर फानी तूफान के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

इनमें से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप कांप जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि हवा की रफ्तार इतनी तेज है कि एक स्कूल बस भी इसके सामने टिक नहीं पाई और पलट गई।

मौसम विभाग के मुताबिक आंध्र प्रदेश से अब तूफान का खतरा टल गया है और अब वह बंगाल की ओर बढ़ रहा है। शाम तक उसके कोलकाता तट से टकराने की आशंका है।

देखें वीडियो…

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights