Advertisement
छत्तीसगढ़देशराजनीति

महिला कांग्रेस ने फूंका बीजेपी सांसद का पुतला..सांसद के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने की मांग

महिला कांग्रेस ने फूंका बीजेपी सांसद का पुतला..सांसद के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने की मांग

                     मुंगेली….संजय जायसवाल

मुंगेली..प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला महिला कांग्रेस ने महिलाओ के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी से नाराज कोरबा के बीजेपी सांसद बंशीलाल महतो का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया..नगर के स्थानीय पड़ाव चौक में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष जागेश्वरी वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में पहुंचे कांग्रेसियो ने बीजेपी सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया साथ ही सांसद का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया गौरतलब हो कि कुछ दिनों पूर्व बीजेपी सांसद द्वारा सार्वजनिक मंच पर महिलाओ के खिलाफ अशोभनीय बयानबाजी किया गया था जिसका चौतरफा विरोध किया जा रहा है आज के इस आंदोलन में पहुंचे कांग्रेसियो ने बीजेपी सांसद के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज किए जाने की मांग किया वही जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जागेश्वरी वर्मा ने ताजा खबर 36गढ़ से बात करते हुए कहाकि जिस तरह से महिलाओ के खिलाफ सांसद ने अशोभनीय टिप्पणी किया है इनसे भाजपा नेताओं के चाल चरित्र और चेहरा सामने आता है इस दौरान इस आंदोलन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्याम जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सावित्री सोनी,किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रूपलाल कोशरे,ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पात्रे,शहर अध्यक्ष रोहित शुक्ला,सभापति लोकराम साहू,पार्षद प्रमिला चौरसिया,पूर्व जिला पंचायत सदस्य द्वय मायारानी सिंह,अम्बालिका साहू,लता वैष्णव,जाहिदा बेगम,उर्मिला यादव,अनिता सोनी,मंजू शर्मा,मनोरमा गुप्ता,ललिता सोनी,अनिता विश्वकर्मा, राजकुमारी हिंडोरे,वंदना निगम,आत्मा सिंह क्षत्रिय, पथरिया ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम वर्मा,जिला महामंत्री भूपेंद्र साहू,राहुल कुर्रे,टीपू खान,प्रिंशु दुबे,पापा खान, राजा माणिक,अशद खोखर,लक्की गर्ग,राजेश छेदयिया,असलम खान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!