Advertisement
आस्थाज्योतिष ज्ञान

आज का राशिफल (28 मार्च 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

आज का राशिफल (28 मार्च 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

मेष :- मेष राशि के व्यक्ति आज ऑफिस में ज्यादा काम होने की वजह से परेशान होंगे, किसी से बेवजहउलझने की बजाय शांत वातावरण में अपने काम को निपटाने का प्रयास करें।

वृष :- वृष राशि के जातक पुरानी समस्याओं को लेकर परेशान रह सकते हैं, वहीं पुराने दोस्तों के मिलने से तनाव थोड़ा कम होगा।

मिथुन :- मिथुन राशि के जातक आज क्रोध करने से बचें, आपका क्रोध आप पर ही भारी पड़ सकता है, झगड़ा होने की संभावना है।

कर्क :- कर्क राशि के जातक आज अपने काम पर पूरा ध्यान दें, व्यापार-व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है, नया प्रोजेक्ट शुरू होने के भी योग बन रहे हैं।

सिंह :- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, अगर आपको प्रमोशन का इंतजार है तो आज पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

कन्या :- कन्या राशि के जातकों को आज उनके विरोधी परेशान कर सकते हैं, वहीं पूरे मन से कार्य करें, व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।

तुला :- तुला राशि के जातकों का आज का दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा, परिवार या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है।

वृश्चिक :- वृश्चिक राशि के जातकों को आज धन-सम्पत्ति के मामले में सफलता मिलेगी, छोटी-छोटी बातों से दिल को खुशी मिलेगी।

धनु :- धनु राशि के जातकों को आज कोई खास करीबी परेशान कर सकता है, आत्मचिंतन से समस्याओं का हल खोजने का प्रयास करें।

मकर :- मकर राशि के जातकों को ऑफिस में कार्य बढ़ने से थकान महसूस होगी, काम को अधिक समय देने की जरूरत है।

कुंभ :- कुंभ राशि के जातकों को ऑफिस में कोई नया चेलेंज मिल सकता है, हर पोजिशन को सूझ-बूझ से हैंडल करें।

मीन :- मीन राशि के व्यक्ति आज मन लगाकर कार्य करें, ऑफिस में आपके कार्यों को सराहा जाएगा। कुछ आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है।

राशिफल – 28 मार्च 2018

error: Content is protected !!