Advertisement
ज्योतिष ज्ञान

राशिफल : 31 मार्च : कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन, जानने के लिए क्लिक करें

राशिफल : 31 मार्च : कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन, जानने के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़े…सब-इंस्पेक्टर पर जानलेवा हमला,अपोलो में चल रहा इलाज, आरोपियों का धरपकड़ जारी

सूर्य आज मीन राशि में विद्यमान रहेगा, वहीं चंद्रमा आज सिंह राशि को त्यागकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इन दोनों को आज हस्त नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में…

मेष :- मेष राशि के जातकों को पूंजी निवेश में लाभ होगा, अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। रुके कार्य में सफलता मिलेगी।

वृष :- व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे, परिवार की समस्या दूर हो सकेंगी। बोलचाल में कटुता न आने दें।

मिथुन :- मिथुन राशि के जातक व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे, ऋण लेना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में हर्ष हो सकता है।

कर्क :- विशेष लाभ व उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी, अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता और निश्चितता आवश्यक है।

सिंह :- सिंह राशि के जातकों की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी, सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।

कन्या :- आपको व्यापार-व्यवसाय में ठीक-ठीक अवसर प्राप्त हो सकेंगे, लाभ होने की संभावना बन रही है। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें।

तुला :- नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण लाभ में आशातीत वृद्धि होगी, सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार अच्छा चलेगा।

वृश्चिक :- वृश्चिक राशि के जातकों को परिवार से सहयोग मिलेगा, अपनी जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी।

धनु :- व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा, आपके पराक्रम की प्रशंसा के कारण आपके पास आने वाले व्यक्तियों की अधिकता रहेगी।

मकर :- कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा, नौकरी में दिन शानदार रहेगा। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ :- समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी, दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा।

मीन :- मीन राशि के जातकों के लिए अचानक धन मिलने के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। बुद्धिमानी से अगर कार्य करेंगे तो सफलता प्राप्त होगी।

(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)

error: Content is protected !!