Thursday, April 30, 2026
Homeस्वास्थ्यकई जतन के बावजूद भी नहीं मिल रहा जिद्दी कॉकरोच से छुटकारा...

कई जतन के बावजूद भी नहीं मिल रहा जिद्दी कॉकरोच से छुटकारा तो ये आसान टिप्स आएंगे काम

कई जतन के बावजूद भी नहीं मिल रहा जिद्दी कॉकरोच से छुटकारा तो ये आसान टिप्स आएंगे काम

ताज़ख़बर36गढ़ :-

घर से कॉकरोच को भगाने के लिए कई जतन कर चुके हैं तो फिर भी उनसे छुटकारा नहीं मिल पा रहा है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है।

कॉकरोच घरों में हमेशा हमें परेशान करते हैं। इधर-उधर दौड़ते हैं और कभी-कभी तो खाने की चीजों में भी गिर पड़ते है। साथ ही ये डायरिया, अस्थमा जैसी गंभीर बीमारियां भी फैलाते हैं। देहरादून की वसंत विहार निवासी मधु शर्मा यहां आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीके बात रही हैं जो कॉकरोच को घर से बाहर निकाल फेकने में मददगार साबित होंगे।लौंग तो हर घर में मौजूद होता है, इसका इस्तेमाल आप कॉकरोच भगाने के लिए कर सकते हैं। आपको करना बस इतना है कि जहां भी आपको कॉकरोच नजर आए वहां लौंग रख दीजिए। इसकी गंध से कॉकरोच भाग जाएंगे। जहां भी आपको कॉकरोच दिखे, वहां तेजपत्ते को मसलकर रख दें। कॉकरोच दूर तक भी नहीं फटकेंगे।

खीरे का इस्तेमाल हम सलाद के रुप में करते ही हैं। लेकिन कॉकरोच भगाने के लिए भी आप इसका उपयोग कर सकते हैं। आपको जहां भी कॉकरोच दिखाई दे, वहां खीरे की स्लाइस रख दें। कॉकरोच दिखाई भी नहीं देंगे।केरोसिन तेल की गंध से कॉकरोच भाग जाते हैं। महीने में एक बार घर के हर कोने में केरोसिन तेल का छिड़काव करें कॉकरोच भाग जाएंगे। बोरेक्स पाउडर में चीनी मिलाकर कॉकरोच दिखने वाली जगह पर रख दें। कॉकरोच चीनी से आकर्षित होकर आएंगे और बोरेक्स खाकर मर जाएंगे।लहसुन के गंध से भी कॉकरोच भागते हैं। कॉकरोच दिखने की जगह पर लहसुन रख दीजिए, उसकी गंध से कॉकरोच भाग जाएंगे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights