Advertisement
स्वास्थ्य

डिप्रेशन के 5 लक्षण, स्वास्थ्य के लिए हैं खतरनाक

ताज़ाख़बर36गढ़:- डिप्रेशन एक ऐसी स्तिथि है जहाँ हमें सिर्फ दुखी होना पड़ता है| दुनिया में हर साल डिप्रेशन कि वजह से लगभग दो लाख नौयुवक अपनी जान दे रहे हैं| डिप्रेशन दिन के अलावा रात में भी आकर हमें परेशान करता है| आधे से ज्यादा लोग रात में आने वाले डिप्रेशन कि वजह से परेशान हैं| रात को आने वाला डिप्रेशन हमारे नींद में खलल डालता ही है इसके अलावा यह कई सारी बिमारियों को दावत देता है| चलिए रात को आने वाले डिप्रेशन के 5 लक्षण जानने कि कोशिश करते हैं|

रात में आने वाले डिप्रेशन के हो सकते हैं ये कारण

  • अगर आप हमेशा रात में खाली बैठकर सोचते-विचारते हैं तो यह डिप्रेशन का सबसे बड़ा कारण है| अगर आपके साथ कुछ बुरा हो रहा है तो ऐसी बातें रात में बिलकुल न सोचें|
  • अकेले रहना भी डिप्रेशन का कारण हो सकता है| इसलिए अगर आप अकेले रहते हैं तो एंटरटेनमेंट के लिए कुछ उपाय जरुर करें|

रात में आने वाले डिप्रेशन के लक्षण

  • अगर आप किसी भी बात को लेकर चिढ़ जाते हैं तो आप इस डिप्रेशन के शिकार हैं|
  • अगर आप किसी छेत्र में लगातार सक्सेस गेन नही कर पा रहे हैं तो आप डिप्रेशन में आ सकते हैं|
  • रात का डिप्रेशन होने पर बिना काम करे ही जोरों कि थकान महसूश होती है|
  • हर वक़्त बेवजह चिंता करना भी डिप्रेशन का एक संकेत हो सकता है|
  • सोते वक़्त सर में दर्द, नींद ना आना, अपना बुरा सोचना, दूसरों पर संदेह करना आदि इसके प्रमुख लक्षण हैं|

रात में होने वाले डिप्रेशन का इलाज

शांतिपूर्ण वातावरण में सोएं

आपके कमरे में आको पसंद न आने वाली चीजों के होने से भी आप डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं| ऐसे में शांति से भरपूर वातावरण प्राप्त करने के लिए आप उससे दूर चले जाएँ या उसे बाहर निकाल दें| इससे आपको अच्छी नींद आयेगी|

खाली न बैठें

खली बैठने से तनाव कम होने के बजाय बढ़ता है| इसलिए खाली कभी न बैठें कुछ न कुछ काम ढूंढें|

स्पोर्ट्स पर ध्यान दें

स्पोर्ट्स मन को शांत और तनाव से दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है| जो स्पोर्ट्स आपको पसंद हो आप उसे खेलें| इससे आप डिप्रेशन से बच सकेंगे| अगर आपको स्पोर्ट्स पसंद नही हैं तो अपनी बेस्ट हॉबी को करिए|

योग करना न भूलें

योग तनाव से बचने का बहुत अच्छा उपाय है| योग करने से हमारे मन को चाही गयी शान्ति मिलती है| सुबह जल्दी उठकर योग करने के गजब के फायदे होते हैं डिप्रेशन के केस में| इसलिए अगर आप भी डिप्रेशन के शिकार हैं तो सुबह खुले वातावरण में योग करें|

नशा छोंड दें

नशे का सेवन करना खासकर अल्कोहल का सेवन करने से डिप्रेशन कि समस्या होती है| इसलिए इसका सेवन करना बिलकुल बंद कर दें| अगर रात के डिप्रेशन से बचना है तो सोने से पहले नशा न करें|

गैजेट्स का इस्तेमाल कम करें

ऐसे गैजेट्स जिनका इस्तेमाल करने में आँखों पर तेज लाइट आती हो उनका ज्यादा इस्तेमाल करने से भी तनाव कि समस्या का सामना करना पड़ सकता है| इसलिए इन गैजेट्स से दूरी बनाए रखें|

error: Content is protected !!