Homeक्राइमकांग्रेस एमएलए के घर पर एनआईए का छापा, कई अवैध हथियार बरामद...

कांग्रेस एमएलए के घर पर एनआईए का छापा, कई अवैध हथियार बरामद किए गए

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने मणिपुर में कांग्रेस विधायक के घर पर छापा मारा है. उनके घर से हथियार और गोलियां बरामद हुई हैं. इनमें पुलिस महानिदेशक के पूल से गायब हुई एक पिस्तौल भी शामिल है.

एजेंसी के प्रवक्ता ने यहां बताया कि अधिकारियों ने इम्फाल पूर्वी जिले के मंत्रिपुखी में सैकुल से विधायक यमथोंग हाओकीप के यहां मंगलवार को छापा मारा. एजेंसी मणिपुर राइफल्स बटालियन के परिसर में स्थित डीजीपी पूल कोटे (शस्त्रागार) से 56 पिस्तौलें और 58 मैगजीन के गायब होने के आपराधिक मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें….छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के बिलासपुर विधानसभा प्रत्याशी बृजेश साहू की ताज़ाख़बर36गढ़ से खास बातचीत….

यह हथियार सितंबर, 2016 से 2017 के शुरुआती महीने के बीच गायब हुए हैं. प्रवक्ता ने बताया कि विधायक के परिसर से 26.40 लाख रुपये नकद, 20 लाख रुपये कीमत के सोने के गहनों के साथ (डीजीपी शास्त्रागार से गायब हुई) 9 एमएम की एक पिस्तौल, अमेरिका में बनी एक पिस्तौल और मैगजीन, अन्य गैरलाइसेंसी पिस्तौल, दो बंदूकें और 45 गोलियां बरामद हुई हैं.

उन्होंने कहा कि अब तक हथियार गायब होने के मामले में नौ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं तथा तीन 9 एमएम की पिस्तौलें मिल चुकी हैं.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts