Homeछत्तीसगढ़लोकसभा चुनाव2019: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, मुख्यमंत्री भुपेश बघेल...

लोकसभा चुनाव2019: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने पूछे 21 सवाल…

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से एक दिन पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनसे 21 सवाल पूछे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री के वादों को अब पांच साल पूरे हो गए हैं। अब वे अपना कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं। उनसे सवाल पूछने का सही समय है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री सवाल का जवाब देंगे।

कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में मुख्यमंत्री ने पत्रकारवार्ता लेकर प्रधानमंत्री पर 20 सवाल दागे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इसके पहले जब छत्तीसगढ़ आए थे, तो उन्होंने प्रदेश की जनता से कई वादे किए थे, इसलिए जनता की तरफ से सवाल पूछ रहे हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछकर भाजपा और उसके प्रत्याशियों को घेरने की कोशिश की है।

मुख्यमंत्री के सवाल

– विदेशों से कितना कालाधान वापस आया?

– नोटबंदी से बेरोजगारी, कारोबार ठप और लोगों की जान जाने के लिए जिम्मेदार कौन?

– न खाऊंगा, न खाने दूंगा कहा था, खाने वाले कितने लोगों को जेल भेजा?

– अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ का लाभ पहुंचाने पर आपको कितना फायदा हुआ?

– पांच साल में कितने लोगों को नौकरी दी, कितने नए रोजगार पैदा किए?

– किसानों का आय कब और कैसे दोगुनी होगी?

– फसल बीमा किसानों या बीमा कंपनी, किसके फायदे के लिए थी?

– क्या जंगलों को अपने कारोबारी मित्रों के लिए खाली कराना चाहते हैं?

– कोयला खदानों की नीलामी से दो लाख करोड़ राजस्व मिला, लेकिन संसद में 3353 करोड़ क्यों बताया?

– बहुत हुआ नारी पर वार, वादे का क्या हुआ?

– देश की संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद करने पर क्यों तूले हैं?

– पांच साल में गंगा कितनी साफ हुई?

– जनता गैस सिलेंडर क्यों नहीं भरा पा रही?

– जीएसटी को इतना जटिल करके लोगों को मुसीबत में क्यों डाला?

– देश में कितने स्मार्ट सिटी बन पाए?

– आपके कार्यकाल में नक्सली समस्या कितनी खत्म हुई?

– कितने प्रतिशत गरीबों को प्रधानमंत्री आवास मिले?

– आपके राज में तेल और गैस इतने महंगे क्यों हो गए?

– बच्चों की शिक्षा में कटौती क्यों करते रहे?

– झीरम कांड की जांच के लिए एनआइए से रिपोर्ट क्यों नहीं दिलवाए?

– छत्तीसगढ़ के सभी सांसदों का टिकट क्यों काटा?

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts