Homeछत्तीसगढ़निजीकरण के विरोध में रेलवे श्रमिकों ने की हड़ताल सरकार से की...

निजीकरण के विरोध में रेलवे श्रमिकों ने की हड़ताल सरकार से की निर्णय पर पुर्नविचार की मांग

बिलासपुर । रेलवे के निजीकरण के विरोध में रेलवे श्रमिक यूनियन ने शुक्रवार को जोनल स्टेशन में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में यूनियन के कर्मचारी शामिल रहे।

यूनियन ने विरोध करते हुए कहा कि, आज का दिन रेलवे के लिए काला दिन है, ट्रेन को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। आने वाले दिनों में पूरे रेलवे का निजीकरण कर दिया जाएगा। इससे कर्मचारियों का अहित होगा साथ ही यात्रियों को भी इससे नुकसान होगा।

रेलवे श्रमिक यूनियन ने कहा कि रेलवे के निजीकरण का सीधा असर परिचालन से लेकर यात्रियों के सुरक्षा और कर्मचारियों के रोजगार पर पड़ेगा। उन्होंने निर्णय पर सरकार से पुर्नविचार करने की मांग की है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts