Friday, April 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़हाइवे पर खड़ी पिकअप से टकराई स्विफ्ट डिजायर, 2 की मौके पर...

हाइवे पर खड़ी पिकअप से टकराई स्विफ्ट डिजायर, 2 की मौके पर मौत 1 की हालत गंभीर

बालोद, छत्तीसगढ़। गुरूर थाना क्षेत्र के पुरूर कांकेर नेशनल हाईवे 30 पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन सड़क हादसों में जानमाल का नुकसान हो रहा है। गुरुवार रात हाइवे पर खड़ी पिकअप वाहन से स्विफ्ट डिजायर टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोगो की मौत हो गई वहीं एक अन्य की हालत गंभीर है।

गुरूर पुलिस ने पूरे मामले पर कार्रवाई करते हुए दोनों के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनो को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक तीन लोग स्विफ्ट डिजायर कार से जगदलपुर से धमतरी आ रहे थे। कार राजाराव पठार के पास खड़ी एक पिकअप वाहन से कार टकरा गई।

इस दौरान कार में सावर दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हो गया। दोनों मृतक रायपुर निवासी हैं। कार में सवार तीनो फोटोग्राफी व विडियोग्राफी का कार्य करते हैं और इसी सिलसिले में जगदलपुर गए थे जहां वापसी के दौरान यह हादसा हुआ।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights