Friday, April 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़गांधी विचार यात्रा में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष, क्षेत्रीय सांसद और जिले...

गांधी विचार यात्रा में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष, क्षेत्रीय सांसद और जिले के तीनों विधायक भी रहे मौजूद

कोरिया। विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत आज चिरमिरी में गांधी विचार यात्रा में शामिल हुए। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी और कोरबा सांसद ज्योत्स्ना महंत भी साथ में मौजूद रहीं। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत एवं कोरबा सांसद श्रीमती ज्येात्स्ना महंत का भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिले के तीनों विधायक भी गांधी विचार पद यात्रा में शामिल हुए और उन्होने सोनामनी काली मंदिर से डोमनहिल टैक्सी स्टैंड तक की पद यात्रा की।

बता दें कि महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में दो अक्टूबर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में ब्लॉक स्तर पर गांधी विचार यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जहां स्थानीय स्तर के नेता पदयात्राओं में शामिल हो रहे हैं। और लोगों को गांधी के सिद्धांतों और गांधी के मार्ग पर चलने की शिक्षा दे रहे हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights