Advertisement
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार के सपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान, जानिए उन्होंने क्या कहा…

रायपुर: सोमवार को छत्तीसगढ़ से मोदी सरकार में शामिल केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में वोट करने की अपील की थी। लेकिन अब इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान आया है। मंगलवार को समाचार एजेंसी एएनआई कि तरफ से एनडीए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की भाजपा की अपील के बारे में जब मुख्यमंत्री बघेल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भाजपा अगर अपनी अंतरात्मा की आवाज सुन रही है तो उनके पुराने दोस्त (यशवंत सिन्हा) विपक्ष के उम्मीदवार हैं। ऐसे में सभी भाजपा नेताओं को अपने पुराने दोस्त का समर्थन करना चाहिए। ऐसे में यह अब पूरी तरह साफ हो गया है कि कांग्रेस राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा को सपोर्ट करेगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने मुख्यमंत्री से की थी ये अपील

केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने मुख्यमंत्री बघेल को सोमवार को एक पत्र लिखा था। इस पत्र के जरिए उन्होंने अपील की थी कि छत्तीसगढ़ में 30 फीसदी आबादी जनजातीय समुदाय की है, ऐसे में वह अपने विधायकों से द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में वोट करवाएं।

केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष को भी भेजा था पत्र

केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने द्रोपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान के लिए मुख्यमंत्री बघेल के अलावा कांग्रेस सांसद फूलोदेवी नेताम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को भी भेजा था। इन नेताओं से भी रेणुका सिंह ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने की अपील की थी।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग 18 जुलाई को होगी। एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बनाया गया है। जबकि विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया गया है।

error: Content is protected !!