Homeअन्यदुनिया का सबसे महंगा पनीर, 1 किलो की कीमत आपके सोच से...

दुनिया का सबसे महंगा पनीर, 1 किलो की कीमत आपके सोच से भी ज्यादा, खरीदने वालों की लगती है लाइन…जानें क्यों

आम तौर पर आप कितने रुपए किलो पनीर खरीद कर लाते हैं। आमूमन 300 रुपए से 400 रुपए किलो पनीर खरीदते होंगे, लेकिन आज पनीर के बारे में हम आपको बता रहे हैं उस पनीर की कीमत आपकी सैलरी से भी अधिक है। जी हां भले ही आपको विश्वास न हो, लेकिन ये सच है। साइबेरियन पनीर या चीज(Serbian Cheese) जिसे दुनिया का सबसे महंगा पनीर माना जाता है। इस पनीर की कीमत 70000 रुपए प्रति किलो है। साइबेरियन चीज दुनिया का सबसे महंगा पनीर और चीज कहलाता है।

दुनिया के सबसे महंगे पनीर की कीमत

दुनिया के सबसे महंगे कॉटेज चीज, जिसकी खासियत का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इसकी कीमत 70 हजार के पार होने के बावजूद भी इसे खरीदने वालों की लंबी लाइन लगती है। इसका स्वाद और इसके गुणों के कारण इसकी कीमत इतनी ज्यादा होती है। इस साइबेरियन चीज और पनीर को गधी के दूध से तैयार किया जाता है।

क्यों स्पेशल होता है साइबेरियन चीज

जो भी पनीर पसंद करते हैं, उनके लिए इनके गुणों को भी जानना बहुत महत्वपूर्ण है। ये पनीर साइबेरिया के ज़साविका में होता है – जो सर्बिया के सबसे प्रसिद्ध प्राकृतिक भंडारों में से एक है। इस पनीर को पुले के नाम से भी जाना जाता है। इस पुले तो गधी के दूध से बनाया जाता है। इस पनीर को बनाने का प्रोसेस भी बहुत जटिल है। 25 किलो गधी के दूध से मात्र 1 किलो पनीर तैयार किय़ा जाता है।

क्या है इस पनीर में खास

स्टडी के मुताबिक गधी का दूध प्रोटीन से भरपूर होता है। इस दूध में रोगप्रतिरोधी क्षमता होती है, जो पेट संबंधी संबंधित बीमारियों को रोकने में मदद करता है। ये दूध बैकटेरिया और वाइरस से जुड़े रोगों को रोकने में मदद करता है। गधी का दूध हड्डी को मजबूत बनाता है। इस दूध की मदद से बच्चों के ग्रोथ में हेल्प मिलती है। ये दूध शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts