Homeराजनीतिबिलासपुर में होगा महतारी हुंकार रैली, इस आंदोलन में एक लाख महिलाओं...

बिलासपुर में होगा महतारी हुंकार रैली, इस आंदोलन में एक लाख महिलाओं का शामिल होने हो रहा दावा…

बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अजय जमवाल आज एक दिवसीय प्रवास में बिलासपुर पहुंचे। यहां आगामी 11 नवम्बर को प्रस्तावित भाजपा के महतारी हुंकार रैली की तैयारियों को लेकर उन्होंने पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली।

भाजपा के संभागीय कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी शामिल रहे। बैठक में महतारी हुंकार रैली के सभा स्थल, महिलाओं को लाने की व्यवस्था, कार्यक्रम के आयोजन व रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इसके साथ ही उन्होंने आंदोलन की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी है। इस दौरान बैठक से पहले राष्ट्रीय महामंत्री अजय जमवाल ने प्रस्तावित सभा स्थल पुलिस ग्राउंड, खेल परिसर व मुंगेली नाका ग्राउंड का भी निरीक्षण किया। भाजपा ने आंदोलन में प्रदेशभर से एक लाख महिलाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि, रायपुर में युवा मोर्चा के आंदोलन के बाद बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली के साथ बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। जिसमें प्रदेशभर की महिलाएं शामिल होकर हुंकार भरेंगी। इसमें प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, महिला अपराध, शराबबंदी, महिला स्व सहायता समूहों का कर्जा माफ जैसे मुद्दे को लेकर महिलाएं सरकार से जवाब मांगेंगी और सरकार के वादाखिलाफी का विरोध करेंगे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts