Homeक्राइमबिलासपुर: बीच बाजार बुजुर्ग की हत्या, हंसिया से गले पर किए कई...

बिलासपुर: बीच बाजार बुजुर्ग की हत्या, हंसिया से गले पर किए कई वार, मौके पर ही हो गई मौत, आरोपी युवक गिरफ्तार…

बिलासपुर। बिल्हा के बरतोरी में एक युवक ने बीच बाजार बुजुर्ग की हत्या कर दी है। युवक ने इतने वार किए की बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गया है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुजुर्ग की दिनदहाड़े हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम बरतोरी बाजार चौक की है। बाजार में शाम को रोज की तरह चहल पहल थी। गांव का रहने वाला 65 वर्षीय बुजुर्ग गणपति कौशिक भी बाजार गया हुआ था। इसी दौरान मनोज कौशिक नामक युवक ने अपने चखना दुकान हंसिया लेकर निकला और बुजुर्ग गणपति कौशिक के गले पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी युवक ने बुजुर्ग पर इतने वार किए की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया दिया है। फिलहाल बिल्हा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जांच में जुटी हुई है।

आरोपी
आरोपी मनोज कौशिक

ग्रामीणों का कहना है कि मृतक गणपति कौशिक (65 वर्ष) और आरोपी चिन्टू ऊर्फ मनोज कौशिक (24 वर्ष) के पिता कल्लू कौशिक के बीच जमीन को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। कई बार पंचायत में भी दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया गया था लेकिन समस्या का कोई स्थायी हल नहीं निकल सका। जानकारी के मुताबिक आरोपी मनोज कौशिक ने गणपति कौशिक की जमीन के सामने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था, इसकी शिकायत भी हुई। जांच के बाद कुछ समय पहले ही तहसीलदार ने अवैध कब्जे पर बने मकान को ढहा दिया था। इसी की वजह से मनोज कौशिक गणपति से रंजिश रखने लगा था।

देखें वीडियो…

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts