क्राइम

CG NEWS: ACB के हत्‍थे चढ़े रिश्वतखोर सरपंच व पंचायत सचिव, जमीन का नक्‍शा और एनओसी के लिए ले रहे थे रिश्वत…

CG NEWS: Corrupt Sarpanch and Panchayat Secretary caught by ACB, were taking bribe for land map and NOC...

रायपुर। 18 हजार रुपये घूस लेते पंचायत सचिव और सरपंच को ACB ने गिरफ्तार किया है। बैंक लोन के लिए पंचायत से एनओसी और नक्शे के लिए रिश्वत की मांग की थी। लुकेश कुमार बघेल, संतोषी नगर, रायपुर ने एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर के कार्यालय में शिकायत की थी कि उसके नाम ग्राम डोमा, तहसील व जिला रायपुर में जमीन है जिस पर आवास बनाने के लिये बैंक लोन हेतु पंचायत से एन.ओ.सी. व नक्शे की आवश्यकता थी।

शिकायत करता ने ग्राम पंचायत डोमा के सचिव धमेन्द्र कुमार साहू से सम्पर्क किया तो पंचायत सचिव ने प्रार्थी को आवेदन व अन्य दस्तावेज कार्यालय में जमा करने कहा एवं साथ ही 18000 रू रिश्वत की मांग की। प्रार्थी रिश्वत नहीं देता चाहता था, बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन पर सही पाये जाने से आज ट्रेप करने का प्लान किया गया।

प्रार्थी को आरोपी पंचायत सचिव धर्मेन्द्र कुमार साहू के पास उसके कार्यालय में भेजा गया किन्तु आरोपी धर्मेन्द्र कुमार साहू ने स्वयं रिश्वत न लेते हुए अपने ही कक्ष में उपस्थित ग्राम डोमा के सरपंच देव सिंह बघेल को उक्त रिश्वती रकम 18000 रू देने कहा। प्रार्थी ने रूपए सरपंच बघेल को दे दिये। दोनों ही आरोपी धमेन्द्र कुमार साहू, पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत डोमा एवं सरपंच देव सिंह बघेल को ग्राम पंचायत कार्यालय में 18000 रू रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

error: Content is protected !!
Latest