Sunday, February 22, 2026
Homeदेशकर्नाटक संकट: मुंबई पुलिस ने मंत्री डीके शिवकुमार को किया गिरफ्तार...

कर्नाटक संकट: मुंबई पुलिस ने मंत्री डीके शिवकुमार को किया गिरफ्तार…

मुंबई के एक होटल में ठहरे कर्नाटक कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) के बागी विधायकों ने मुंबई पुलिस को अपनी जान का खतरा बताते हुए एक पत्र लिखा है। पत्र लिखने के बाद मुंबई ने होटल के चारों और पुलिस की किलेबंदी के रूप में तब्दील कर दिया गया है। कर्नाटक कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार, जेडीएस विधायक शिवलिंगे गौड़ा और कुछ अन्‍य कांग्रेस नेता राज्‍य सरकार पर आए संकट को खत्‍म करने के लिए नाराज कांग्रेस विधायकों से मिलने बुधवार को मुंबई पहुंच गए हैं। जहां पर 10 कांग्रेस विधायक ठहरे हुए हैं। शिवकुमार को होटेल के अंदर जाने से रोक दिया गया है।

प्रवेश से वंचित होने के बाद कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार ने मुंबई कन्वेंशन सेंटर होटल के बाहर बैठ गए। मुंबई में धारा 144 लगा रखी है। इसके बाद पुलिस ने कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार को हिरासत में लिया।

बेंगलुरु में कांग्रेस नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। बेंगलुरु में कांग्रेस नेता सिद्धारमैया, कांग्रेस नेता गुलाबी नबी आजाद आदि नेता प्रदर्शन कर रहे है। इसी बीच एचडी देवगाैडा भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।

कर्नाटक सरकार संकट पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि लगता है महाराष्ट्र में क्या मार्शल कानून लगा हुआ है। कर्नाटक के मंत्री डी के शिवकुमार ने होटल के कमरे में बुकिंग है। फिर भी उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा।

बागी विधायक सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। ये विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है। क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष इनके इस्तीफे देने को गलत ठहराया है। 13 विधायकों में से 8 विधायकों के इस्तीफे को गलत ठहराया गया है।

कांग्रेस नेता शिवकुमार का स्वागत बागी विधायकों ने ‘गो बैक’ के नारों से किया और मिलने से इनकार कर दिया। उन्हें पोवाई में होटल रेनेसंस में प्रवेश करने से रोक दिया गया। यहां काफी ज्यादा सुरक्षा बल तैनात हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights