Friday, March 13, 2026
Homeदेशबड़ी ख़बर: इसरो ने टाली चंद्रयान- 2 की लॉन्चिंग, एक घंटे पहले...

बड़ी ख़बर: इसरो ने टाली चंद्रयान- 2 की लॉन्चिंग, एक घंटे पहले आई तकनिकी खराबी…

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की तरफ से चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को अंतिम घंटे में रोक दिया गया है। ऐसा चंद्रयान-2 के लॉन्‍च व्‍हीकल सिस्‍टम में तकनीकी खराबी आने के चलते किया गया है। इसरो की तरफ से भारत के बहुप्रतीक्षित चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग सुबह-सुबह 2:51 बजे श्रीहरिकोटा से होने वाली थी।

इसरो की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी करके इसकी लॉन्चिंग टलने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई है। इसरो की तरफ से कहा गया है कि प्रक्षेपण से 1 घंटे पहले लॉन्‍च व्‍हीकल सिस्‍टम में तकनीकी खराबी सामने आई। इसलिए चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को स्थगित कर दिया गया है। जल्‍द ही इसके प्रक्षेपण की अगली तारीख की घोषणा की जाएगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मिशन चंद्रयान-2 की उल्टी गिनती रविवार सुबह 6:51 बजे आरंभ की थी।

इसरो की तरफ से चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण से लगभग 56 मिनट 24 सेकंड पहले ही इसकी लाइव स्‍क्रीनिंग रोक दी गई थी। इसके बाद इसकी लॉन्चिंग भी स्थगित कर दी गई। चंद्रयान-2 को 44 मीटर लंबे और 640 टन वजनी जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लांच व्हीकल-मार्क 3 (जीएसएलवी-एमके 3) द्वारा प्रक्षेपित किया जाना था। फ़िलहाल इसरो की तरफ से चंद्रयान-2 की अगली लॉन्चिंग डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights