Sunday, February 22, 2026
Homeअन्यप्रधानमंत्री सभी घरों को बिजली पहुंचाने के लिये 25 सितंबर को करेंगे...

प्रधानमंत्री सभी घरों को बिजली पहुंचाने के लिये 25 सितंबर को करेंगे योजना की घोषणा

प्रधानमंत्री सभी घरों को बिजली पहुंचाने के लिये 25 सितंबर को करेंगे योजना की घोषणा

बिजली मंत्री आर के सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी घरों को सातों दिन 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिये 25 सितंबर को योजना की घोषणा करेंगे। 25 सितंबर आरएसएस विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी है।

नेटवर्क 18 द्वारा आयोजित द इंडिया पावर कनक्लेव में कहा, एक और चुनौती आ रही है….प्रधानमंत्री सभी को सातों दिन 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिये 25 सितंबर को बड़ी योजना की घोषणा करेंगे।

हालांकि सिंह ने योजना के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र ने राज्यों से विद्युतीकरण परियोजनाओं को तैयार करने को कहा है। इस पर चर्चा की जाएगी और योजना के तहत कोष जारी करने को लेकर मंजूरी दी जाएगी।

सरकारी सूत्रों के अनुसार योजना का नाम सौभाग्य होगा और ट्रांसफार्मर, मीटर और तार जैसे उपकरण पर सब्सिडी दी जाएगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights