Homeक्राइमछत्तीसगढ़ / आत्मसमर्पण के बाद साथियों की बदली जिंदगी देख 5 लाख...

छत्तीसगढ़ / आत्मसमर्पण के बाद साथियों की बदली जिंदगी देख 5 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों के सामने नक्सली लच्छु ने किया सरेंडर 

2017 में पुलिस पर किया था हमला, सब इंस्पेक्टर समेत दो पुलिस वाले हुए थे शहीद

 

राजनांदगांव. आत्मसमर्पण के बाद साथियों की बदली जिंदगी देखकर 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली ने सोमवार को सरेंडर कर दिया। नक्सली का नाम लच्छु है। साल 2009 में नक्सलवाद का दामन थामने वाला लच्छु राजनांदगांव के इलाकों में सक्रिय था। 2017 में उसने पुलिस टीम पर हमला किया था। इसमें एक इंस्पेक्टर समेत दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

डीआईजी रतन लाल डांगी ने बताया कि लच्छु के कुछ साथी पहले सरेंडर कर चुके हैं। आज उनके पास रोजगार है। वह परिवार के साथ अच्छा जीवन यापन कर रहे हैं। यह बात जंगलों तक पहुंचती है। इसी बात से प्रभावित होकर लच्छु ने नक्सलवाद का रास्ता छोड़ा है।

डीआईजी ने बताया कि फिलहाल प्रोत्साहन के रुप में 10 हजार रुपए उसे दिए गए हैं। नियमों के मुताबिक, अन्य आर्थिक मदद और रोजगार की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद को खत्म करने के प्रति पुलिस सख्त है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts