Sunday, March 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़बिलासपुर: मुरुम और रेत का अवैध परिवहन करते तीन वाहन पकड़े गए…...

बिलासपुर: मुरुम और रेत का अवैध परिवहन करते तीन वाहन पकड़े गए… खनिज विभाग की टीम रात में लगातार दे रही दबिश…

बिलासपुर। खनिज विभाग अवैध उत्खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार रात विभाग की टीम ने तीन वाहनों को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा है, जिन पर 31 हजार पांच सौ सात रुपए जुर्माना किया गया है।

जिला खनिज विभाग का प्रभार संभालने के बाद उप संचालक डॉ. दिनेश मिश्रा विभाग का राजस्व बढ़ाने के लिए 1 दिसंबर से नए नियम लागू किए हैं। इसके तहत बाजार मूल्य और रायल्टी की राशि बढ़ा दी गई है। इसके अलावा जुर्माने की रकम चार गुना बढ़ा दी गई है। पदभार संभालने के बाद अवैध परिवहन और अवैध उत्खनन रोकने के लिए टीम लगा दी गई है। उप संचालक डॉ. मिश्रा के निर्देश पर असिस्टेंट माइनिंग आफिसर अनिल साहू के नेतृत्व में एक टीम बुधवार रात छापा मारने निकली थी। रात करीब 9 बजे कलेक्टोरेट के पास ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 10 डीए 1873 गुजर रहा था, जिसमें मुरुम लोड थी। रायल्टी पर्ची मांगने पर ड्राइवर नहीं दे पाया। अलबत्ता, टीम ने मुरुम भरी ट्रैक्टर और ट्राली को जब्त कर लिया। इसके बाद टीम बिरकोना में छापा मारा, जहां हाइवा क्रमांक सीजी 10 आर 0583 को रेत का अवैध परिवहन और हाइवा क्रमांक सीजी 04 जे 4059 को मुरुम का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। गुरुवार को तीनों वाहनों पर जुर्माना किया गया। उप संचालक डॉ. मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक पर 6 हजार पांच सौ 93 रुपए, हाइवा क्रमांक सीजी 10 आर 0583 पर 12 हजार एक सौ छह रुपए और हाइवा क्रमांक सीजी 04 जे 4059 पर 12 हजार 8 सौ आठ रुपए जुर्माना किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights