Thursday, March 5, 2026
Homeदेशबुरीख़बर: कोरोना संकट के बीच पॉलिसीधारकों को बड़ा झटका, इश्योरेंस के प्रीमियम...

बुरीख़बर: कोरोना संकट के बीच पॉलिसीधारकों को बड़ा झटका, इश्योरेंस के प्रीमियम क़िस्त हो सकती है दोगुनी, जाने क्यों ?

कोरोना संकट के बीच करोड़ों पॉलिसीधारकों को बड़ा झटका लगा है। पिछले कुछ महीनों में बीमा का क्लेम में बढ़ोतरी हो गई है, जिसके चलते बीमा कंपनियां टर्म इश्योरेंस के प्रीमियम में इजाफा यानि बढ़ोतरी कर सकती हैं। इंश्योरेंस कंपनियों के द्वारा प्रीमियम बढ़ाने की वजह से जीवन बीमा कंपनियों द्वारा 20 से 40 प्रतिशत प्रीमियम बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। अप्रैल महीने में जीवन बीमा कंपनियों ने टर्म लाइफ प्लान के प्रीमियम में 20% का इजाफा किया है।

पॉलिसी डॉटकॉम के सीईओ और संस्थापक नवल गोयल ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में इंश्योरेंस के क्लेम में इजाफा हुआ था, जिसकी वजह से क्लेम सेटलमेंट की संख्या भी बढ़ी थी परंतु क्लेम की संख्या में इतना इजाफा होगा इसका कंपनियों को अंदाजा नहीं था। महाराष्ट्र की एक खबर के मुताबिक इसके बाद रिइंश्योरेंस कंपनियों ने अपने प्रीमियम बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिसकी वजह से इंश्योरेंस कंपनियों को भी विवश होकर प्रीमियम बढ़ाना पड़ा, हालांकि अभी भी कुछ कंपनियों ने प्रीमियम बढ़ाने का निर्णय नहीं लिया है।

बता दें, इंश्योरेंस कंपनियों का प्रीमियम मृत्यू दर, कितने क्लेम का दावा किया जा सकता है, संबंधित क्लेम के एवज में कंपनी कितना प्रीमियम वसूल कर रही है इन बातों पर निर्भर करता है। जिसकी वजह से आने वाले समय में इसमें और तेजी होने की संभावना है, यदि ऐसा हुआ तो इंश्योरेंस कंपनियों को फिर से प्रीमियम बढ़ाने का कदम उठाना पड़ सकता है। पॉलिसी बाजार डॉट कॉम के चीफ बिजनेस ऑफिसर संतोष अगरवाल ने कहा है कि टर्म इंश्योरेंस की कीमतें 40 प्रतिशत बढ़ गई हैं।

पिछले महीने में कुछ बीमा कंपनियों ने टर्म इश्योरेंस के प्रीमियम में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। जिन कंपनियों ने अभी तक कीमतें नहीं बढ़ाई हैं उनकी तरफ से आने वाले 3 से 6 महीनों में 20 से 25 प्रतिशत कीमतों में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights