Thursday, March 5, 2026
Homeदेशवीरता पुरस्कार घोषणा: टॉप पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, दूसरे पर CRPF और तीसरे...

वीरता पुरस्कार घोषणा: टॉप पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, दूसरे पर CRPF और तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश पुलिस…देखें छत्तीसगढ़ से कितने…

गृह मंत्रालय ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए वीरता पुरस्कार की घोषणा कर दी है। इन्हें स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। शुक्रवार को घोषित किए गए पुरस्कारों में पहले स्थान पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, दूसरे स्थान पर सीआरपीएफ और तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश पुलिस है।

गैलेंटरी और सर्विस अवॉर्ड की सूची में पहले स्थान पर जम्मू-कश्मीर पुलिस को 81 मेडल मिले और दूसरे स्थान पर सीआरपीएफ को 55 मेडल हासिल हुए हैं। तीसरा स्थान हासिल करने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस को 23 मेडल मिले हैं। उत्तर प्रदेश से 23 पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री अवार्ड, 6 को राष्ट्रपति अवार्ड और 4 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उत्तराखंड के 4 पुलिस कर्मियों को मेरिटोरियस अवार्ड दिया जाएगा। इसके अलावा एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार को पुलिस गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

गृह मंत्रालय के अनुसार, आंध्र प्रदेश पुलिस को 16, अरुणाचल प्रदेश पुलिस को 4, असम पुलिस को 21, छत्तीसगढ़ पुलिस को 14, गोवा पुलिस को एक, गुजरात पुलिस को 19, हरियाणा पुलिस को 12, हिमाचल प्रदेश पुलिस को 4, झारखंड पुलिस को 24, कर्नाटक पुलिस को 18 गैलेंटरी और सर्विस अवॉर्ड मिले हैं। इसके अलावा केरल पुलिस को 6, मध्य प्रदेश पुलिस को 20, महाराष्ट्र पुलिस को 58, मणिपुर पुलिस को 7, मिजोरम पुलिस को 3, नगालैंड को एक, ओडिशा को 14, पंजाब को 15, राजस्थान को 18, सिक्किम को 2, तमिलनाडु को 23, तेलंगाना को 14, त्रिपुरा को 6, उत्तर प्रदेश पुलिस को 102, उत्तराखंड को 4 और पश्चिम बंगाल को 21 गैलेंटरी और सर्विस अवॉर्ड मिले हैं।

अंडमान निकोबार पुलिस को 2, चंडीगढ़ पुलिस को एक, जम्मू-कश्मीर पुलिस को 96, दिल्ली पुलिस को 35, लक्षद्वीप पुलिस को 2, पुदुचेरी पुलिस को एक गैलेंटरी और सर्विस मेडल मिले हैं। वहीं, असम राइफल्स को 10, बीएसएफ को 52, सीआईएसएफ को 25, सीआरपीएफ को 118, आईटीबीपी को 14, एनएसजी को 4, एसएसबी को 12, आईबी को 36, सीबीआई को 32 और एसपीजी को 5 गैलेंटरी और सर्विस मेडल मिला है। इस साल 215 गैलेंटरी अवार्ड और 711 सर्विस मेडल बांटे गए हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights