Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़'भूपेश जी कोयला घोटाले का सच नहीं छुपेगा!', डॉ. रमन बोले- विधायकों-मंत्रियों...

‘भूपेश जी कोयला घोटाले का सच नहीं छुपेगा!’, डॉ. रमन बोले- विधायकों-मंत्रियों के साथ प्लेन में क्या कर रहा था सूर्यकांत?…

छत्तीसगढ़ में आईटी की रेड पर भाजपा-कांग्रेस के बीच जबर्दस्त सियासत चल रही है। आयकर विभाग की रेड के बाद चर्चा में आए सूर्यकांत तिवारी को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह द्वारा भाजपा नेताओं के साथ सूर्यकांत तिवारी की तस्वीर जारी करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर प्रदेश सरकार पर फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भूपेश जी, प्रायोजित खबरों से कोयला घोटाले का सच नहीं छुपेगा! जब 28 अगस्त 2021 को आप अपनी कुर्सी बचाने सारे विधायकों, मंत्रियों के साथ दिल्ली के चक्कर लगा रहे थे। तब उस प्लेन में कोल माफिया सूर्यकांत क्या कर रहा था? सूर्यकांत क्या आपके लिए लूट का ATM हैं?

वीडियो संदेश में डॉ. रमन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सचिवालय की उप सचिव और करीबी सूर्यकांत तिवारी के यहां आईटी रेड के बाद तिवारी से भाजपा के नेताओं की नजदीकी की खबर दिखाई गई। रमन ने कहा कि मैं कुछ ऐसे दस्तावेज दिखाउंगा, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। यह वह पेपर है, जिसमें 28 अगस्त 2021 को भूपेश बघेल अपने सभी विधायकों के साथ दिल्ली से प्राइवेट प्लेन से रायपुर लौटे थे। आश्चर्य की बात यह है कि प्लेन में कोल माफिया सूर्यकांत तिवारी बैठे थे। वह 19-बी नंबर की सीट पर बैठा था। आखिर सूर्यकांत तिवारी इस प्लेन में क्या कर रहा है? क्या भूपेश बघेल की सहमति पर वह बैठा था। क्या भूपेश बघेल कोयले के पैसे से अपनी कर्सी बचा रहे हैं। क्या सूर्यकांत तिवारी, सभी विधायकों को भूपेश बघेल के निर्देश पर दिल्ली ले गया था। इन सभी प्रश्नों का सीधा संबंध भूपेश बघेल से है, जिसका जवाब उन्हें देना पड़ेगा।

9.5 करोड़ कैश व 200 करोड़ की ‌संपत्तियों का खुलासा

बता दें कि आयकर विभाग ने 30 जून को कोयला-परिवहन के व्यवसाय वाले कारोबारियों व सीएमओ दफ्तर में पदस्थ उपसचिव के घर आईटी ने दबिश दी थी। आईटी की टीम ने रायपुर, भिलाई, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, सूरजपुर जिले में 30 से अधिक घर और दफ्तरों में सर्च अभियान चलाया था। आईटी ने रायपुर में सूर्यकांत तिवारी, कोयला व्यवसायी हेमंत जायसवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी, ठेकेदार अजय नायडू, ट्रांसपोर्टर रिंटू सिंह, उप सचिव सौम्या चौरसिया सहित इनके कई रिश्तेदारों के यहां छापा मारा था। आयकर विभाग को 200 करोड़ की संपत्तियां, 9.50 करोड़ कैश व 5 करोड़ की गोल्ड व ज्वेलरी मिली है। इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा व कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर हमलावर है।

छत्तीसगढ़ में सत्ता पलट की साजिश रची गई: सूर्यकांत

आयकर विभाग की रेड के बाद चर्चा में आए सूर्यकांत तिवारी ने रविवार को हैरान करने वाला खुलासा भी किया है। कोयला कारोबारी सूर्यकांत ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में सत्ता पलट की साजिश रची जा रही थी। आईटी ने दवाब बनाया कि सीएम सचिवालय की उप सचिव सौम्या चौरसिया का नाम छापे में जोड़ दूं। उन्हें 40-45 विधायकों की सूची बनाने कहा गया, ताकि विपक्षी विधायकों के सहयोग से प्रदेश में सरकार बन जाए। महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे की तरह सूर्यकांत को छत्तीसगढ़ का नया मुख्यमंत्री बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं एक कारोबारी हूं। आयकर विभाग की टीम 30 जून को मेरे ठिकाने पर छापे के लिए आई तो अफसरों ने मुझे पीटा। मुझे आयकर के अफसरों ने गलत बयान देने के लिए दबाव बनाया, लेकिन मैंने गलत बयान नहीं दिया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights