Tuesday, March 10, 2026
Homeदेशद्रौपदी मुर्मू बनी भारत की 15वीं राष्ट्रपति, चीफ जस्टिस एनवी रमणा ने...

द्रौपदी मुर्मू बनी भारत की 15वीं राष्ट्रपति, चीफ जस्टिस एनवी रमणा ने दिलाई शपथ…

नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू ने भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है। उन्हें सीजेआई एनवी रमणा ने राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति है। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर आदिवासी समाज में खुशी का माहौल है।

द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। चीफ जस्टिस एनवी रमणा ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मैं अपने गांव की पहली लड़की हूं, जो कॉलेज गई।

द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मैं देश की पहली ऐसी राष्ट्रपति हूं, जिसका जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ। स्वतंत्र भारत के नागरिकों के साथ हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए हमें अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। मुर्मू ने कहा, मेरा जन्म ओडिशा के एक आदिवासी गांव में हुआ। लेकिन देश के लोकतंत्र की यह शक्ति है कि मुझे यहां तक पहुंचाया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights