Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश की अपील का असर, कर्मचारियों ने खत्म की बेमियादी...

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश की अपील का असर, कर्मचारियों ने खत्म की बेमियादी हड़ताल…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते 12 दिनों से चल रही कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। इसमें लगभग 4 लाख कर्मचारी और कई संगठन शामिल थे। गुरुवार को हड़ताल में शामिल तमाम संगठनों के पदाधिकारियों ने चर्चा की थी, लेकिन हड़ताल खत्म करने पर सहमति नहीं बन की थी। अब कर्मचारी नेताओं की कोर कमेटी की बैठक के बाद हड़ताल खत्म करने एलान कर दिया गया है। भूपेश बघेल सरकार के वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे लगातार कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने के लिए वार्ता कर रहे थे।

दरअसल छत्तीसगढ़ में कर्मचारी केंद्र के सामान 12 प्रतिशत डीए की मांग कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अधिकारियों का आंदोलन खत्म होने पर सरकार के सीनियर मिनिस्टर रविंद्र चौबे ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की के अपील पर गौर करते हुए अपने आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर फेडरेशन के अध्यक्ष कमल वर्मा के आग्रह पर हड़ताल खत्म हो गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 5 घंटे से बैठक चली जिसके बाद कर्मचारियों की अधिकांश मांगों में सहमति बनी है।

गौरतलब है कि 31 अगस्त को छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर चल रहे शासकीय कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील करने के कुछ ही घंटों बाद सीएम भूपेश बघेल एक बार फिर सख्त दिखाई दिए। सीएम भूपेश बघेल हड़ताली कर्मचारियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा था कि कर्मचारी हठधर्मिता छोड़कर काम पर लौट आएं। 2 सितंबर तक लौट आए तो कोई बात नहीं है,नहीं तो आगे सर्विस ब्रेक भी होगा और वेतन काटने की भी कार्रवाई होगी। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कर्मचारी कितने दिनो तक हड़ताल करेंगे, उन्हें अब वापस लौट आना चाहिए। 6 % DA तो पहले ही बढ़ा दिया गया है। उनको हठधर्मिता छोड़कर काम पर लौट आना चाहिए।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts