Sunday, March 15, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में कानून की उड़ी धज्जियां, केरल हाईकोर्ट...

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में कानून की उड़ी धज्जियां, केरल हाईकोर्ट भड़का; पूछा-क्‍या सरकार ने बंद कर ली हैं आंखें…

केरल में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में लोगों का हुजूम नजर आ रहा है। कांग्रेस इस अभियान के कई वीडियो जारी कर रही है, जिसमें हजारों लोग पैदल चलते नजर आ रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा से आमलोगों को तो परेशानी का सामना करना ही पड़ रहा है, इस दौरान नियम-कानूनों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। केरल हाईकोर्ट ने भी राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा को लेकर आपत्ति जताई है।

केरल हाईकोर्ट ने उठाए गंभीर सवाल

केरल में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जिन रास्‍तों से गुजर रही हैं, वहां का नजारा ही बदला-बदला नजर आ रहा है। राष्‍ट्रीय राजमार्ग (National Higway) पर बड़े-बड़े झंडे, पोस्‍टर और बैनर नजर आ रहे हैं। यात्रा के दौरान टैफिक भी बाधित हो रहा है। इसके बावजूद राज्‍य सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। ऐसे में ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। केरल हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान राज्‍य सरकार को आड़े हाथों लिया और कई गंभीर सवाल उठाए, जिनका जवाब प्रशासनिक अधिकारियों के पास शायद नहीं था। क्‍या पुलिस और अन्‍य अधिकारियों ने बंद कर ली हैं आंखें

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के मामले में सुनवाई करते हुए केरल हाईकोर्ट ने सड़क सुरक्षा को लेकर कहा है कि इस पर पुलिस और अन्य अधिकारियों ने आंखें बंद कर रखी हैं। मामले पर जस्टिस देवन रामचंद्रन की एकल बेंच सुनवाई कर रही थी। कोर्ट ने कहा, ‘त्रिवेंद्रम से त्रिसूर और इससे आगे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक खास राजनीतिक दल की तरफ से चीजे अवैध रूप से स्थापित की गई हैं। पुलिस और अन्य अधिकारियों को इसके बारे में पता है, लेकिन उन्होंने आंख बंद रखने का फैसला लिया है। कोर्ट को जानकारी दी गई है कि एक दल विशेष ने केरल में रैली के दौरान अवैध रूप से बड़ी संख्या में बोर्ड, बैनर, झंडे और अन्य चीजें लगाई हैं।’

हाईवे पर बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं झंडे-पोस्‍टर

कोर्ट ने कहा कि हाईवे पर लगाए गए झंडे और पोस्‍टर बड़ी परेशानी और हादसों का सबब बन सकते हैं। हाईवे पर वाहन तेज गति से चलते हैं। ऐसे में अगर बड़े-बड़े झंडे और पोस्‍टर लोगों को ध्‍यान खींचेंगे, जिससे दुर्घटना की संभावना काफी बढ़ जाएगी। अगर कुछ पोस्‍टर तेज हवा के कारण खुलकर सड़क पर आ जाते हैं, तो बड़ा हादसा हो सकता है। खासतौर पर दोपहिया वाहनों के लिए ये बेहद खतरनाक स्थिति है।

गौरतलब है कि वायनाड सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। जयराम रमेश और अशोक गहलोत समेत कई वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता इस यात्रा के शिरकत कर रहे हैं। ये पदयात्रा कन्याकुमारी से लेकर जम्मू-कश्मीर तक का रास्ता तय करेंगी। गुरुवार को कांग्रेस की इस यात्रा का 15वां दिन पूरा हुआ।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights