Monday, March 16, 2026
Homeराजनीतिबिलासपुर: कल महतारी हुंकार रैली में शामिल होंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी,...

बिलासपुर: कल महतारी हुंकार रैली में शामिल होंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भूपेश सरकार को घेरने की है तैयारी…

बिलासपुर। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने बताया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कल सुबह 8:45 को नियमित विमान से रायपुर विमानतल पहुंचेंगी। तत्पश्चात कार द्वारा बिलासपुर में छत्तीसगढ़ भवन जाएंगी। वहां पर 1:30 बजे पटेल मैदान जगमल चौक से महतारी हुंकार रैली का नेतृत्व करेंगी और नेहरू चौक में सभा को संबोधित करेंगी।

बिलासपुर पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने महतारी हुंकार रैली के आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराबबंदी, महिला सुरक्षा, सामूहिक दुष्कर्म, अनाचार,रेडी टू ईट से महिलाओं को बेरोजगार करना, स्व सहायता समूह की कर्जा माफी, प्रधानमंत्री आवास योजना को ठप्प करना जैसे इन मुद्दों को लेकर प्रदेश भर की महिलाओं के साथ महतारी हूंकार रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली जगमल चौक के पटेल ग्राउंड से निकलेगी, जिसमें प्रदेश भर की महिलाएं शामिल होंगी। रैली गांधी चौक, जूना बिलासपुर, श्याम टॉकीज चौक, सिटी कोतवाली चौक, गोलबाजार होते हुए देवकीनंदन चौक से होकर नेहरु चौक पहुंचेगी, जहां सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद कलेक्टर के माध्यम से शासन को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights